फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Do not feel bad on the roads and squares of Holi...

रंग डालने को लेकर नगर में चारों ओर हुलियारों का हौ हल्ला ही हल्ला

Thu, 17 Mar 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Do not feel bad on the roads and squares of Holi...
धामपुर में युवक को बाल्टियों में भरे रंग से सराबोर करते बच्चे - फोटो : DHAMPUR
सड़कों और चौराहों पर बुरा न मानो होली है... की गूंज
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर में होली का हुड़दंग तीसरे दिन जारी रहा। सवेरे आठ बजे से युवकों ने नगर की सड़कों पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया। स्योहारा चुंगी के पास युवकों ने ड्रमों में रंग भर रखा था, जो भी उस मार्ग से गुजरा उसे रंग से सराबोर कर दिया। सुबह से दोपहर तक सड़कों और चौराहों पर बुरा न मानो होली है... की आवाज गूंजती रही। नगर के मेन बाजार में तो हुलियारों के हुड़दंग की वजह से कपड़ों आदि दुकानें बंद रहीं।
बुधवार को तीसरे दिन भी हुलियारों का दोपहर दो बजे तक सड़कों और चौराहों पर कब्जा रहा। लोगों को जमकर रंगों से सराबोर किया। चारों ओर हो-हल्ला ही नजर आया। नगर के मुख्य बाजार में रंग की बरसात के कारण पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। भगत सिंह, खारी कुआं, टीचर्स कॉलोनी, पुराना धामपुर,
विज्ञापन

नगीना चौक, रोडवेज बस डिपो, रेलवे स्टेशन मार्ग, स्योहारा चुंगी, जैन मंदिर के बाहर युवकों ने ड्रमों में रंग भर रखा था। उनके हाथों में लंबी पिचकारियां थीं, जो भी आ रहा था। उसे सराबोर कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रोडवेज बस अड्डे के पास रंग से बचाव के दौरान एक बाइक सवार सड़क पर गिर गया। उसे चोटें। आदर्श होली हवन समिति के कार्यकर्ता संयम जैन का कहना है कि यदि किसी को रंग से गुरेज है तो वह घरों के भीतर ही रहें। यदि उस पर रंग पड़ जाता है तो बुरा नहीं माने, होली है। धामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नगर पालिका में भी जमकर कर्मचारियों ने रंग अबीर उड़ाकर होली खेली। पालिका के कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता के साथ जमकर होली खेली।

धामपुर में होली के रंगों से सराबोर होकर मस्ती करते युवक

धामपुर में होली के रंगों से सराबोर होकर मस्ती करते युवक- फोटो : DHAMPUR

धामपुर में भगत सिंह चौक पर होली की मस्ती में युवक

धामपुर में भगत सिंह चौक पर होली की मस्ती में युवक- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed