{"_id":"581a2bbb4f1c1bae31437034","slug":"do-arrested-htyaropion","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों को गिरफ्तार करो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपियों को गिरफ्तार करो
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
हीमपुर थाने में धरने पर बैठे ग्राम उलेढ़ा के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीमपुरदीपा में गांव उलेढ़ा के विपिन हत्याकांड में परिजनों ने हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों के साथ बुधवार को थाने में धरना दिया। ग्रामीणों ने हत्याभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर चार नवंबर को बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर जाम लगाने की चेतावनी दी। उधर, दूसरे पक्ष द्वारा नामजद किए गए एक युवक को निर्दोष बताते हुए सीओ चांदपुर बांकेलाल आर्य का घेराव भी किया। सीओ के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
सोमवार रात आतिशबाजी छोड़ने के विवाद में गांव में हुए खूनी संघर्ष में विपिन की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हो गए थे। बुधवार को ग्राम प्रधान विजय सिंह के नेतृत्व में विपिन के परिजन सुबह करीब नौ बजे थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप था कि दो आरोपियों को हिरासत में लिए जाने के बावजूद पुलिस उनका चालान नहीं कर रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस को गांव में तनाव की सूचना दिए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे विपिन की जान गई। उन्होंने दोनों दरोगाओं को लाइन हाजिर करने की मांग की। गांव वालों ने दूसरे पक्ष द्वारा नामजद किए गए अरविंद को बेकसूर बताते हुए उसका नाम एफआईआर से निकालने की मांग की। इस दौरान पहुंचे सीओ चांदपुर बांकेलाल आर्य का गांव वालों ने घेराव करते हुए मांग पूरी न होने पर चार नवंबर को चांदपुर-बिजनौर मार्ग पर जाम लगाने की चेतावनी दी। सीओ द्वारा सभी मांगे मानने के आश्वासन पर करीब आधे घंटे बाद धरना समाप्त हुआ। इस दौरान मास्टर अंतराम सिंह, प्रमोद कुमार, अशोक कुमार, सुनील, पुरूषोत्तम, मनोज, रूपचंद, अनंगपाल सिंह, ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।