फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DM Umesh Pratap Singh took charge

Bijnor News: डीएम उमेश प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

Thu, 24 Sep 2026 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
DM Umesh Pratap Singh took charge
बिजनौर में चार्ज लेते नए डीएम उमेश प्रताप सिंह। संवाद
बिजनौर। नवागत जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित कोषागार पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इसके उपरांत महात्मा विदुर सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताएं ही जिले में उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना और आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के साथ तहसील, विकासखंड और थाना स्तर पर मॉनिटरिंग व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। विकास एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता की नियमित समीक्षा होगी। कानून व्यवस्था को भी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है। डीएम ने स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, युवाओं से जुड़ी योजनाओं, रोजगार और स्वरोजगार की भी नियमित समीक्षा पर जोर दिया। अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए शिकायतों का प्रभावी समाधान करने के निर्देश दिए। बाद में डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने सभी से निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ जनहित में कार्य करने का आह्वान किया। पदभार ग्रहण करने से पूर्व पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस और कोषागार में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed