{"_id":"6746232e0294bde76e0271e7","slug":"dm-reprimanded-the-agencies-of-drinking-water-project-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-136764-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पेयजल परियोजना की एजेंसियों को डीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पेयजल परियोजना की एजेंसियों को डीएम ने लगाई फटकार
विज्ञापन
बिजनौर। गोष्ठी में डीएम के सम्मुख ग्राम प्रधानों ने गांवों में पेयजल योजना के लिए बिछाई जा रही पाइप लाइन को टूटी सड़कों की सही मरम्मत नहीं होने का मुद्दा उठाया। डीएम ने जल निगम की पेयजल निर्माण करने वाली एजेंसियों को कड़ी फटकार लगाई और निर्देशित किया कि एक माह के भीतर कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराएं।
मंगलवार को ग्राम प्रधान, पंचायत सचिवों की हुई गोष्ठी में डीएम अंकित कुमार ने ग्राम पंचायतों में चल रही समस्त योजनाओं में आ रही समस्याओं को सुना। सीडीओ पूर्ण बोरा ने कहा कि कहा सभी पंचायतों में पुस्तकालय संचालित हैं। पुस्तकालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों में से उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही की लिखित परीक्षा में जिले के 446 अभ्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। ग्राम प्रधानों से आह्वान किया कि विश्व शौचालय दिवस 19 नवम्बर 2024 से 10 दिसम्बर 2024 तक मनाया जाना है। जिलाधिकारी ने संबंधित ग्राम प्रधानों और मौ.पुर देवमल की समस्त ग्राम पंचायतों के स्थित स्कूलों में कंप्यूटर स्थापित करने पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं वीडीओ मो.पुर देवमल को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल पहनाकर सम्मानित किया।