{"_id":"67325edc7ae700da790f7934","slug":"dm-gave-the-gift-of-chess-club-to-the-players-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-135582-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: डीएम ने खिलाड़ियों को दिया चेस क्लब का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: डीएम ने खिलाड़ियों को दिया चेस क्लब का तोहफा
Tue, 12 Nov 2024 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। बिजनौर के नेहरू स्टेडियम के बाद अब डीएम अंकित कुमार ने नजीबाबाद में भी चैस क्लब की शुरुआत करा दी है। राजकीय इंटर कॉलेज में चेस क्लब पहुंचकर हर आयु वर्ग के चेस में रुचि रखने वाले लोग चेस सीख सकेंगे।
डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज में स्थापित चेस क्लब का फीता काटकर उद्घाटन किया। डीएम अंकित कुमार ने कहा कि चेस एक ऐसा खेल है जो मानसिक, बौद्धिक और सोचने की क्षमता का विकास करता है। उन्होंने कहा कि जीआईसी में दो कोच चैस खेलने के इच्छुक हर आयु वर्ग के खिलाड़ियों को चैस में निपुण बनाएंगे। चैस क्लब के उद्घाटन अवसर पर डीएम ने विद्यार्थियों के साथ चैस खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह, सीओ देश दीपक सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. अनामिका यादव, अजय कुमार यादव, सुनील कुमार, रोहित कुमार, वसीम अहमद, अनुराग सिंह, मिथिलेश उपस्थित रहे। चेस क्लब के कोच मो.फहीम और मो.शारिक शाम चार बजे से रात्रि 10 बजे तक चैस का प्रशिक्षण देंगे।