फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DM gave instructions to supply essential food items

डीएम ने दिए आवश्यक खाद्य सामग्री की आपूर्ति करने के निर्देश

Thu, 26 Mar 2020 09:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
DM gave instructions to supply essential  food items
डीएम ने दिए आवश्यक खाद्य सामग्री की आपूर्ति करने के निर्देश
विज्ञापन

नजीबाबाद। जिलाधिकारी ने नजीबाबाद का शाम को भ्रमण कर लॉकडाउन के चलते नागरिकों को जरूरी खाद्य सामग्री की आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय, एसपी सिटी लक्ष्मी नारायण मिश्र, एडीएम विनोद कुमार गौड़ ने शाम को नजीबाबाद का भ्रमण किया। डीएम ने लॉकडाउन का सख्ती के साथ पालन करने तथा नागरिकों को सब्जी, फल, दूध और खाद्य सामग्री की आपूर्ति सुचारु रखने के एसडीएम संगीता को दिशा निर्देश दिए। उधर, खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा नागरिकों को व्यापार मंडल के सहयोग से खाद्य सामग्री की होम डिलीवरी कर आवश्यक वस्तुओं के दाम निर्धारित किए गए हैं। पांच किलो आटा 125 रुपये में, तीन किलो चावल 190 रुपये में, अरहर की दाल 90 रुपये प्रति किलो, चीनी 38 रुपये, सरसों का तेल 120 रुपये प्रति किलो तय किया गया है। इसके अतिरिक्त चाय की पत्ती प्रति 250 ग्राम 50 रुपये, पिसी हल्दी प्रति 100 ग्राम 23 रुपये होम डिलीवरी में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed