{"_id":"5ed140538ebc3e90b57aba77","slug":"dm-gave-instructions-to-release-water-in-canals-bijnor-news-mrt483943460","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दिए नहरों में पानी छोड़ने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दिए नहरों में पानी छोड़ने के निर्देश
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम ने भीषण गर्मी से खरीफ की फसल को बचाने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सिंचाई के लिए नहरों में पानी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए बचाव कार्य के लिए योजना तैयार करने के अभी से ही निर्देश दिए हैं।
डीएम रमाकांत पांडेय ने बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के फसल की सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़े जाने को लेकर चर्चा की। बैठक में डीएम ने कहा कि भीषण गर्मी से खरीफ की फसल को बचाने के लिए सिंचाई करना बेहद जरूरी है। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंचाई के लिए नहरों में पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि फसल को सूखने से बचाया जा सके। साथ ही नहरों में सिल्ट सफाई के कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा कराये ताकि जलप्रवाह में बाधा न हो। इसके अलावा बरसात आने पर बाढ़ के संभावित खतरे से निपटने के लिए प्रभावी कार्य योजना तैयार करें और जो कार्य प्रगति पर हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता के साथ पूरा करें। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने डीएम को आश्वासन दिया कि पांच जून तक नहरों में पानी उपलब्ध करा दिया जाएगा। बैठक में सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, एडीएम न्यायिक नितिन मदान, सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता पृथ्वी सिंह, प्रमोद कुमार, नवीन कुमार, पीके शर्मा, रामबाबू, सुधीर कुमार कटियार उपस्थित रहे।