{"_id":"600721968ebc3e31460fa028","slug":"dm-distributed-tri-cycle-to-four-divyang-nazibabad-news-mrt5213588123","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने चार दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने चार दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल
विज्ञापन
नजीबाबाद में डीएम और एसपी दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित करते।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने चार दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल
नजीबाबाद। दिव्यांगों की मदद करना और उनकी जरूरत के उपकरण उपलब्ध कराना मानवीय सेवा है। यह बात डीएम रमाकांत पांडेय ने कहते हुए चार दिव्यांगों को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराईं। उधर आरएन केला इंटर कालेज में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सांसद गिरीश चंद ने 103 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल व अन्य उपकरण प्रदान किए।
साहब! हम चलने फिरने में लाचार हैं, क्षेत्र में ट्राई साइकिल बांटी जा रही हैं, हमें भी जरूरत है। इतनी बात सुनते ही डीएम ने कहा उनके सामने जो दिव्यांग आता है वह खाली हाथ नहीं जाता है। डीएम ने समाधान दिवस के दौरान ही जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी केएम सिंह और एसडीएम बृजेश सिंह को निर्देश देकर एक घंटे के भीतर ट्राई साइकिल मंगाई। डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा की उपस्थिति में चारों दिव्यांगों लाडपुरा चांदला निवासी मुकेश व नरेश, पुरनपुर गढ़ी निवासी प्रमोद और कबाड़ीवाला निवासी मो. वसीम को ट्राई साइकिल भेंट कीं। ट्राई साइकिल मिलने से खुश दिव्यांगों ने डीएम और अधिकारियों को दुआएं दीं। उधर भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर के सहायक प्रबंधक शिवकुमार अग्रवाल, जनसेवा केंद्र के सचिन कुमार के निर्देशन में आचार्य आरएन केला इंटर कालेज में नवंबर में चयनित किए गए 103 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी आदि उपकरण दिए गए। प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त एडीओ जसवंत सिंह, प्रभारी एडीओ समाज कल्याण हेमंत कुमार की उपस्थिति में मुख्य अतिथि बसपा सांसद गिरीश चंद ने उपकरण वितरित किए। 71 जरूरतमंदों को ट्राई साइकिल और नौ जरूरतमंदों को व्हील चेयर वितरित की गईं। 88 दिव्यांगों को बैसाखी दी गई।