{"_id":"64a5bb5e0c3cdf1c8a01bdd5","slug":"dm-angry-on-the-quality-of-education-sought-clarification-from-teachers-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-6353-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शिक्षा की गुणवत्ता पर डीएम नाराज, शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शिक्षा की गुणवत्ता पर डीएम नाराज, शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण
Thu, 06 Jul 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम फरीदपुर उद्दा के प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान पूछताछ डीएम उमेश मिश्र
- डीएम ने फरीदपुर उद्दा स्कूल का किया निरीक्षण, बीएसए ने भी किया दौरा
-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने प्राथमिक स्कूल फरीदपुर उद्दा का आकस्मिक निरीक्षण किया। डीएम ने कक्षाओं में अध्यनरत छात्र-छात्राओं से बातचीत की और हिंदी, गणित के प्रश्न पूछे, जिसमें कुछ ही छात्र संतोषजनक उत्तर दे पाए, बाकी नहीं। शिक्षा की गुणवत्ता पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की और सभी अध्यापकों का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
डीएम ने शिक्षा की गुणवत्ता सही न पाए जाने के कारण बीएसए जयकरन यादव को निर्देशित किया कि शिक्षा की गुणवत्ता को मानक अनुरूप कराने के लिए अध्यापक गणों को निर्देशित करें। उन्हें अपने दायित्वों का गंभीरता के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित करें। डीएम ने निरीक्षण के दौरान ऑपरेशन कायाकल्प के सभी पैरामीटर पूर्ण पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया। सभी छात्र-छात्रओं को यूनिफार्म में कक्षा में उपस्थित होने एवं मेहनत से मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में मानक के अनुरूप सुधार नहीं पाया जाता है, तो विद्यालय के समस्त अध्यापक व शिक्षामित्रों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, बीएसए जयकरन यादव ने मोहम्मदपुर देवमल के तीन प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। बीएसए ने शिक्षकों को छात्र-छात्रओं का नामांकन बढ़ाने, शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, साफ सफाई के निर्देश दिए।