{"_id":"571bc07e4f1c1b0f6c8b4ae2","slug":"dm-a-bad-transformer-to-return-within-72-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 घंटे के अंदर बदले जाएं खराब ट्रांसफार्मर ः डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 घंटे के अंदर बदले जाएं खराब ट्रांसफार्मर ः डीएम
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में एक स्टाल का निरीक्षण करतीं डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना में डीएम बी.चन्द्रकला ने चेतावनी दी है यदि 72 घंटे के अंदर खराब ट्रांसफार्मरों को बदला नहीं गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कारवाई की जाएगी। वे नगीना कृषि विज्ञान केन्द्र में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत किसान सम्मेलन और कृषि प्रदर्शनी में पहुंचीं।
अध्यक्षता सांसद कुंवर भारतेंद्र आैर संचालन कृषि वैज्ञानिक केके सिंह ने किया। सांसद ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी। एग्रीकल्चर बीमा बैंक अधिकारी आयुष सिंह ने भी विचार रखे। कृषि अधिकारी डीडीए यशपाल सिंह ने ऑन लाइन आजीवन पंजीकरण कराने की सलाह दी। पशु चिकित्साधिकारी डा. रविन्द्र कुमार पशुआें की देखभाल संबंधी जानकारी दी। भाकियू जिलाध्यक्ष राम अवतार सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
ट्रैंच विधि से करें पानी की बचत
नहटौर में मुरादाबाद, रामपुर और संभल के 200 किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने डीसीओ मुरादाबाद डॉ. सुभाष यादव, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक धामपुर डीके तिवारी, धामपुर शुगर मिल के गन्ना प्रबंधक ओपी वर्मा के नेतृत्व में गांव बालापुर और सराय में किसान ब्रह्मपाल सिंह और सुरेश कुमार के खेत में ट्रैंच विधि से बोई गई गन्ने की फसल को देखा। गन्ना विभाग के अधिकारी और मिल कर्मचारियों ने किसानों को बताया कि ट्रैंच विधि से गन्ने की उत्पादकता कैसे बढ़ती है। ट्रैंच विधि से कम लागत में अधिक पैदावार होना बताया गया। ट्रैंच विधि से बुआई के बाद खेत में सिंचाई के समय पानी कम लगता है। इस मौके पर एससीडीआई रामपुर संजीव कुमार, अश्वनी कुमार, एजीएमसी स्योहारा बलबंत सिंह, अगवानपुर गजेंद्र सिंह आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
ट्रैंच विधि से तैयार पौधे की सराहना
स्योहारा में जिला गन्ना अधिकारी सुभाष यादव, ठाकुरद्वारा के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मनोज कोंट, धामपुर के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक दिनेश सिंह तिवारी, मिलक, विलासपुर के ज्येष्ठ निरीक्षकों, दीवान शुगर मिल के जीएम गजेंद्र सिंह तथा मुरादाबाद रामपुर व संभल के 200 किसानों के साथ स्योहारा चीनी मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गन्ना बलवंत सिंह ने गांव शेरपुर काजमपुर में विजय कुमार जैन ट्रेंच प्लाटिंग व सिंगल बडके द्वारा बोये गन्ने की शरद कालीन बुवाई की किसानों द्वारा सराहना की गई। गांव पट्टी में बाबू जयसिंह की सिंगल बड तथा गांव पाईंदापुर में ओमप्रकाश, प्रेमपाल सिंह के यहां भी सिंगल बड व ट्रेंच प्लाटिंग द्वारा तैयार पौध का निरीक्षण किया गया।