{"_id":"57a0e3c94f1c1b5a7b2ba081","slug":"diwar-girne-se-bacche-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार के नीचे दबकर बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार के नीचे दबकर बच्चे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के गांव किशनपुर कुंडा में मकान की दीवार के नीचे दबकर एक बच्चे की मौत हो गई जबकि एक बच्ची और तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
नूरपुर थाने के गांव मुजादपुर के अनिल कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी निरोता और चार वर्षीय बेटा आशीष, और छह वर्षीय नैंसी 31 जुलाई को बढ़ापुर के गांव किशनपुर कुंडा में रिश्तेदारी में गए थे। गांव किशनपुर कुंडा की ही रिश्तेदार विमला पत्नी शीशराम और सुधा पत्नी सत्यपाल के साथ सोमवार की शाम को वह घर से घेर में जा रहे थे। उसने बताया कि रास्ते में ही रामनिवास का मकान पड़ता है। जब वे इस मकान के पास से गुजर रहे थे अचानक ही दीवार उनके ऊपर गिर गई।
घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। लेकिन आशीष की उपचार शुरू होने से पहले ही मौत हो गई। नैंसी, निरोता, विमला और सुधा का अस्पताल में उपचार शुरू कर दिया गया। चिकित्सकों का कहना है कि घायलों की हालत अब ठीक नजर आ रही है।