{"_id":"6276bb79fe974073530b70b2","slug":"divyangs-performed-submitted-memorandum-bijnor-news-mrt5876529165","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन कर समस्या को उठाया। जिन्होंने ढसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दिव्यांग के खोखा को उठाकर फेंकने का मुद्दा उठाया।
शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे जयप्रकाश प्रजापति ने बताया कि उसने आजीविका चलाने के लिए हल्दौर में खोखा रखकर कारोबार शुरू किया था। आरोप है कि बिना नोटिस दिए चेयरमैन हल्दौर ने उसका खोखा हटवा दिया, जिससे उसका नुकसान हुआ है। जयप्रकाश प्रजापति का कहना है कि वह पिछले 20 साल में 25 हजार से अधिक दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित कर चुका है। इस काम के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती उन्हें सम्मानित कर चुकी है।
उधर, पीड़ित परिवार के समर्थन में टाउन हाल में एकत्र हुए राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम सदर मोहित कुमार को दिए ज्ञापन में दिव्यांग एवं विधवा पेंशन पांच हजार रुपये मासिक दिलाए जाने, दिव्यांग जयप्रकाश प्रजापति का खोखा उसी स्थान पर रखवाएं जाने, चेयरमैन हल्दौर पर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने समेत कई अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में रामजोशी, सतेंद्र कुमार, तसलीम अहमद, सौरभ, सलीम चौधरी समेत बड़ी संख्या में दिव्यांग शामिल थे। वहीं एसडीएम, ईओ और नायब तहसीलदार एवं दिव्यांगों के बीच हुई दो दौर की वार्ता विफल हो गई।