फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Divyang sitting on the road with wife

पत्नी के साथ सड़क पर बैठा दिव्यांग

Thu, 25 Nov 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Divyang sitting on the road with wife
हल्दौर में अतिक्रमण हटाते नगरपालिका कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
पत्नी के साथ सड़क पर बैठा दिव्यांग
विज्ञापन

हल्दौर। पालिका प्रशासन द्वारा हटाए जा रहे अतिक्रमण के दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति ने विरोध करते हुए अपनी पत्नी के साथ सड़क पर बैठ गया। पालिका कर्मचारियों ने उसे हटाने का प्रयास किया तो आरोप है कि उसने उन पर पथराव करना शुरू कर दिया, जिससे कुछ पालिका कर्मचारी मामूली रूप से चोटिल हो गए। प्रशासन द्वारा समझाने के बाद दंपती शांत हुआ।

गांव कुम्हारपुरा निवासी एक दिव्यांग का पालिका के सामने उसका खोखा है। कमिश्नर के आदेश के तहत पालिका के सामने मंगलवार शाम अतिक्रमण हटाने के दौरान एक दिव्यांग ने अपने खोखा हटाने का विरोध किया और पत्नी के साथ पूरी रात बैठा रहा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। बुधवार सुबह पालिका प्रशासन पुलिस के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचा। दिव्यांग ने अतिक्रमण के दौरान अपना खोखा हटाने का विरोध किया और उन पर पथराव किया। पथराव के दौरान कुछ पालिका कर्मचारी मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह व एसओ उदय प्रताप सिंह ने भी उसे समझाया। उसका कहना था कि पालिका प्रशासन द्वारा केवल उसी का खोखा हटाया जा रहा है। जब तक सभी के खोखे नहीं हटाए जाएंगे वह नहीं उठेगा। एसडीएम सिंह के आश्वासन पर दुकानदार शांत हो गया। पालिका चेयरमैन अमर सिंह उर्फ पम्मी का कहना है कि उनके लिए सभी समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed