{"_id":"5aa56d4c4f1c1b68248b49e3","slug":"disturbance-najibabad-to-noorpur-to-go-for-55-and-arrive-at-rs-63-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी ः नजीबाबाद से नूरपुर जाने का किराया 55 और आने का 63 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी ः नजीबाबाद से नूरपुर जाने का किराया 55 और आने का 63 रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज की ओर से जारी टिकट।
- फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में यूपी रोडवेज परिवहन निगम की कई बसों में यात्रियों से अधिक किराया वसूला जा रहा है। एक ही रूट पर चलने वाली बसों में आने और जाने के किराए में काफी अंदर है, इससे यात्री परेशान हैं।
नूरपुर में एनआईओएस की ओर से डीईएलएड प्रशिक्षण कार्य जारी है। नजीबाबाद से कई प्रशिक्षणार्थी कार्यशाला में प्रतिभाग कर रहे हैं। रविवार सुबह नजीबाबाद से करीब नौ बजे कई प्रशिक्षणार्थी नजीबाबाद रोडवेज डिपो की बस यूपी 20टी 6827 में सवार हुए। नजीबाबाद से नूरपुर तक का टिकट 55 रुपये प्रति यात्री का बनाया गया। रविवार दोपहर करीब दो बजे नूरपुर से वापस नजीबाबाद रवाना होने के लिए प्रशिक्षणार्थी मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस यूपी 21एएन 2054 में सवार हुए। बस में नूरपुर से नजीबाबाद का टिकट 63 रुपये प्रति यात्री बनाकर दिया गया। प्रशिक्षणार्थियों पारुल रानी, देवेंद्र, निशा, संजीव ठाकुर, मुस्तकीम, विनीत ने विरोध जताने पर परिचालक ने मशीन से 63 रुपये का ही टिकट बनने की बात कही। प्रशिक्षणार्थियों ने नजीबाबाद पहुंचकर रोडवेज कर्मियों से नाराजगी जताई। इस बावत एआरएम एके सिंह ने बताया कि फ्लाईओवर से यातायात शुरू होने के बाद बाईपास का किराया कम कर टिकट मशीनों को अपडेट कराने के लिए सर्किल के विभिन्न डिपो को कहा जा चुका है। कुछ जगहों पर मशीनें अपडेट कर ली गई हैं, जबकि कुछ जगहों पर मशीनें अपडेट करने में समय लग रहा है।