फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District will get six thousand metric tons of DAP

जिले को मिलेगी छह हजार मीट्रिक टन डीएपी

Thu, 18 Nov 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
District will get six thousand metric tons of DAP
जिले को मिलेगी छह हजार मीट्रिक टन डीएपी
विज्ञापन

बिजनौर। कृषि विभाग किसानों के लिए डीएपी की दो रैक मंगवा रहा है। एक रैक निजी दुकानों और दूसरी रैक सहकारी समितियों को दी जाएगी। कुल छह हजार मीट्रिक टन डीएपी मंगवाई जा रही है। रैक आने के बाद फास्फेटिक उर्वरकों की जिले में कोई कमी नहीं रहेगी।
जिले में गेहूं और सरसों की बुवाई में काफी किसान डीएपी का प्रयोग करते हैं। डीएपी में पोटाश होता है जो पौधों को मजबूती प्रदान करता है और पौधों का विकास ज्यादा अच्छी तरह से होता है। जिले में डेढ़ लाख हेक्टेयर जमीन में गेहूं बोया जाता है। इस समय गेहूूं की बुवाई हो रही है। गन्ने के खेत खाली होने लगे हैं, इनमें किसान गेहूं की बुवाई कर रहे हैं। रबी सीजन में फसलों के लिए किसानों को 18 हजार मीट्रिक टन डीएपी की जरूरत होती है, जबकि वर्तमान में जिले में केवल तीन हजार मीट्रिक टन ही डीएपी है। दो हजार मीट्रिक टन डीएपी किसानों को बेची भी जा चुकी है।
विज्ञापन

वहीं, कृषि विभाग किसानों को डीएपी के विकल्पों के बारे में बता भी रहा है। बाजार में काफी ऐसे उर्वरक हैं जो डीएपी की जगह इस्तेमाल किए जा सकते हैं और इनकी कीमत भी डीएपी से कम है। इसके बाद भी किसान केवल डीएपी ही इस्तेमाल करना चाहते हैं। किसानों की इसी मनोदशा को समझते हुए कृषि विभाग छह हजार मीट्रिक टन डीएपी मंगवा रहा है। तीन तीन हजार मीट्रिक टन डीएपी की दो रैक मंगवाई जाएंगी। तीन हजार मीट्रिक टन डीएपी निजी दुकानों और तीन हजार मीट्रिक टन डीएपी सहकारी समितियों को दी जाएगी। पहले डीएपी खाड़ी देशों से आती थी, लेकिन अब देश में ही इसका उत्पादन होने लगा है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र के अनुसार किसानों के लिए दो रैक डीएपी मंगवाई जा रही हैं। निजी दुकानों पर भी डीएपी उपलब्ध कराई जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed