फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District will be corona free in two weeks

दो सप्ताह में कोरोना मुक्त हो जाएगा जिला

Fri, 11 Jun 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
District will be corona free in two weeks
दो सप्ताह में कोरोना मुक्त हो जाएगा जिला
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर जिला अब कोरोना मुक्ति की दिशा में बढ़ चुका है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो अगले दो सप्ताह में जिला कोरोना मुक्त हो जाएगा। आंकड़े तो कुछ इसी ओर इशारा कर रहे हैं। वहीं, इस स्थिति को बरकरार रखना प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती से कम नहीं है, क्योंकि लगातार बढ़ रही भीड़ के बीच कोरोना फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है।
जिले में चुनाव के बाद से 15 अप्रैल तक मौत और बीमारी के हालात किसी से छिपे नहीं रहे हैं। ऑक्सीजन को लेकर ऐसी मारामारी थी कि प्रशासन ने ऑक्सीजन बांटने का जिम्मा अपने हाथों में ले लिया। प्राइवेट नर्सिंगहोम संचालकों को मरीजों की छुट्टी तक करनी पड़ गई थी। उन्हें बाद में हरिद्वार से ऑक्सीजन मंगवाई गई। हालांकि 15 मई के बाद हालात सुधरे और सक्रिय केसों में लगातार गिरावट आने लगी। बुधवार को तीन माह बाद ऐसा हुआ कि एक भी नया केस नहीं मिला। जून माह के दस दिन नए केस को लेकर राहत भरे ही रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर अब बाजारों में जिस रफ्तार से भीड़ बढ़ रही है, उनसे गाइडलाइन का पालन कराना चुनौती से कम नहीं है। इससे प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

मरीजों की संख्या दो माह में तीन गुनी
कोरोना की पहली लहर आई तो मरीजों की संख्या सौ से कम ही रही। एक दिन में नए केस मिलने का सिलसिला धीमा था। अप्रैल के शुरुआत में कुल केस की बात करें तो संख्या करीब साढ़े चार हजार ही थी, जो अप्रैल के अंत तक दस हजार पहुंच गई। अब तक कुल मरीजों की बात करें तो 14,657 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि इनमें से 14,443 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवाइयों की 16 हजार किट बांटीं
जिले में मई माह में निगरानी समितियों ने गांवों का रुख किया तो बीमारी का प्रकोप कम होने लगा। अब तक सैकड़ों गांवों में सर्वे कराया जा चुका है। वहीं, सर्वे के दौरान बीमार मिले करीब 16 हजार लोगों को दवाइयों की किट बांटी गईं। समय से दवाई मिलने को भी बीमारी पर नियंत्रण का कारण माना जा रहा है। क्योंकि इस किट में एंटीबायोटिक के अलावा जिंक, विटामिन सी आदि भी थे।

-------- कोट
जिले में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। अब रिकवरी रेट करीब 98.5 से ज्यादा हो गया है। लगातार गांवों में सर्वे चल रहा है। बीमारों को दवाई बांटी जा रही है। उम्मीद है कि जिला जल्द कोरोना मुक्त हो जाएगा - उमेश मिश्रा, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed