{"_id":"6118012f8ebc3ee093521ff3","slug":"district-police-on-alert-launched-checking-campaign-bijnor-news-mrt551910897","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट रही जिले की पुलिस, चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्ट रही जिले की पुलिस, चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन
बिजनौर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डॉग स्कवायड के साथ मॉल में निरीक्षण करते सीओ कुलदीप गुप्ता?
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलर्ट रही जिले की पुलिस, चलाया चेकिंग अभियान
बिजनौर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। बाहर से आने वाले लोगों पर पुलिस नजर रख रही है। प्रमुख स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। होटल, ढाबों व अन्य रोडवेज बस स्टैंड पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया।
स्वाधीनता दिवस की प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिले की पुलिस को अलर्ट किया गया है। हर संदिग्ध पर पुलिस नजर रख रही है। खासकर बाहर से आने वाले लोगों पर पुलिस की नजर है। बैराज के अलावा नारनौर व उत्तराखंड के बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। किसी बाहरी व्यक्ति को जिले में आने की इजाजत नहीं है। शनिवार को बिजनौर में सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता के निर्देशन में पुलिस ने पीएसी के साथ होटलों की तलाशी ली। रोडवेज बस स्टैंड, एसआरएस मॉल आदि पर चेकिंग अभियान चलाया। डॉग स्क्वायड, क्यूआरटी व बम निरोधी दस्ता भी साथ रहा। एसपी डा.धर्मवीर सिंह के मुताबिक स्वाधीनता दिवस के मद्देनजर जिले भर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। होटल, ढाबों, रोडवेज बस स्टैंड आदि पर चेकिंग अभियान चलाया गया है। संदिग्धों पर पुलिस कीर कड़ी नजर है।

बिजनौर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डॉग स्कवायड के साथ रोडवेज परिसर में निरीक्षण करते सीओ कुलद?- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन