{"_id":"61a52824d990f45c2b72a8a9","slug":"district-panchayat-will-get-development-work-done-at-a-cost-of-31-crores-bijnor-news-mrt5669124125","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराएगी जिला पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराएगी जिला पंचायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराएगी जिला पंचायत
बिजनौर। आचार संहिता लागू होने से पहले जिला पंचायत 31 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराएगी। छह करोड़ के काम कराने के लिए वर्क ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं जबकि 25 करोड़ की लागत से होने वालों विकास कार्यों के टेंडर इसी सप्ताह खोल लिए जाएंगे। इस बजट से जिलेभर सड़क, नाले और तालाबों की दीवार आदि काम किए जाने हैं।
विधानसभा चुनाव की तारीख अभी तय नहीं है, फिर भी दिसंबर के अंतिम सप्ताह में आचार संहिता लागू होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आचार संहिता लगने से पहले जिला पंचायत में गतिविधियां बढ़ी हुई हैं। टेंडर जारी करने और विकास कार्यों को कराने की जल्दबाजी भी रहेगी। जिला पंचायत का चुनाव होने के बाद बनी कार्ययोजना में करीब 35 करोड़ से विकास कार्यों को शामिल किया गया था, जिसमें जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बनाई जाने वाली सड़कों और नालों आदि बनाने के लिए कार्ययोजना में शामिल कराया था। अब आचार संहिता लगने में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। ऐसे में छह करोड़ की लागत से कराए जाने वाले कामों के टेंडर खोलकर वर्क ऑर्डर भी जारी किए जा चुके हैं, जिसके बाद काम भी चालू हो गए हैं। अधिकांश सीसीरोड, खड़ंजा और नालों का निर्माण किया जा रहा है। वहीं 25 करोड़ के लिए भी टेंडर आमंत्रित किए गए थे, जिन्हें एक दिसंबर को खोला जाना है। सूत्रों की मानें तो ये काम दिसंबर में भी पूरे कराने की जल्दबाजी रहेगी, जिससे भुगतान भी आचार संहिता से पहले ही निकाला जा सके।
करीब छह करोड़ के बजट से सड़क, खड़ंजा और नालों के निर्माण को वर्क ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं। वहीं 25 करोड़ के विकास कार्यों के लिए भी जल्द ही टेंडर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
-श्याम बहादुर शर्मा, एएमए जिला पंचायत बिजनौर