फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District Panchayat President and members took oath

जिपं अध्यक्ष और सदस्यों ने ली शपथ

Mon, 12 Jul 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat President and members took oath
जिपं अध्यक्ष और सदस्यों ने ली शपथ
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने जिला पंचायत के प्रांगण में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद साकेंद्र प्रताप सिंह ने 54 जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। एक सदस्य शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आईं। बोर्ड की बैठक में दो प्रस्ताव पास करके अध्यक्ष को उनके अधिकार दिए गए।
शपथ ग्रहण समारोह में सोमवार को डीएम उमेश मिश्रा ने जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह को शपथ दिलाई। साकेंद्र प्रताप सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया। इसके बाद मीटिंग हॉल में उन्होंने 54 सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। एक सदस्य इंतेखाब राना शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आईं। उन्हें बाद में शपथ दिलाई गई। इस दौरान हुई बोर्ड की बैठक में शासन से प्राप्त अनुदान के सापेक्ष कार्ययोजना बनाने का अधिकार अध्यक्ष को दिया गया। इसके अलावा निर्माण, शिक्षा, जल समेत छह समिति बनाने का अधिकार भी अध्यक्ष को दिया गया।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में विधायक सुचि मौसम चौधरी, अशोक राणा, कमलेश सैनी, सुशांत सिंह व ओमकुमार, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, ऐश्वर्य चौधरी, उदयपाल सिंह, विनय राणा, नहटौर के ब्लॉक प्रमुख राकेश, नूरपुर के ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान, एएमए श्यामबहादुर शर्मा, अभियंता कपिलदेव समेत तमाम ब्लॉक प्रमुख मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद काफी देर तक अध्यक्ष व जिला पंचायत के सदस्य मीटिंग हॉल में बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार किसी जिपं अध्यक्ष ने ली दोबारा शपथ
जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने शपथ ग्रहण के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जब से जिला पंचायत में चुनाव शुरू हुए हैं, तब से अब तक के कार्यकाल में साकेंद्र प्रताप सिंह ऐसे जिपं अध्यक्ष बन गए, जो दूसरी बार चुनाव जीतकर जिपं अध्यक्ष बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed