फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District Panchayat member Ayush Chauhan expelled from BJP

जिला पंचायत सदस्य आयुष चौहान भाजपा से निष्कासित

Sat, 13 Aug 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat member Ayush Chauhan expelled from BJP
जिला पंचायत सदस्य आयुष चौहान भाजपा से निष्कासित
विज्ञापन

बिजनौर। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए लामबंदी करना जिला पंचायत सदस्य आयुष चौहान को भारी पड़ गया। भाजपा हाईकमान ने आयुष चौहान को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस निष्कासन के बाद भी जिला पंचायत की राजनीति गर्मायी हुई है। अभी तक अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की आशंका के बादल नहीं छंटे हैं। विरोधी गुट पूरी तरह सक्रिय है। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष भी अपने खेमे के सदस्यों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।
शुक्रवार को भाजपा के जिला पंचायत सदस्य आयुष चौहान को पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से हाईकमान ने निष्कासित कर दिया। जिला महामंत्री विनय राणा ने प्रेस नोट जारी कर निष्कासन की पुष्टि कर दी। बता दें कि जिला पंचायत की राजनीति में पिछले दो महीनों से विवाद चल रहा है। बोर्ड की बैठक में सदस्यों का कोरम पूरा नहीं होने पर ही आपसी मतभेद उजागर हो गए थे। दूसरी बैठक में भी कोरम पूरा नहीं हुआ। विपक्ष के सदस्यों के शामिल होने पर कोरम तो पूरा हो गया, लेकिन भाजपा के सदस्य ही इस बैठक से गायब रहे थे। कुछ दिन पहले भाजपा के ही जिला पंचायत सदस्य आयुष चौहान के नेतृत्व में 22 सदस्यों ने उपस्थित होकर अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए शपथ पत्र डीएम को दिए थे। फिलहाल जिले में भाजपा के सात सदस्य विरोध में बताए जा रहे हैं। खुद आयुष चौहान ने भी बीजेपी के छह सदस्यों का समर्थन मिलने का दावा किया है।
विज्ञापन

सदस्यों की हो रही घेराबंदी
भले ही विरोधी गुट की कमान थामने वाले आयुष चौहान का निष्कासन कर दिया गया हो लेकिन सदस्यों की घेराबंदी का दौर जारी है। विरोधी गुट भी सदस्यों को अपने खेमे में रखने के लिए जद्दोजहद कर रहा है, जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष भी सदस्यों की मान मनौव्वल में लगे हुए हैं। सदस्यों के साथ गुप्त बैठकों का दौर चल रहा है। ऐसे में सदस्यों की एक बार फिर से चांदी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी नहीं अध्यक्ष का कर रहे विरोध : आयुष चौहान
आयुष चौहान ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला है कि पार्टी ने निष्कासन कर दिया है, मुझे कोई कारण बताओ नोटिस नहीं मिला है। भाजपा के छह सदस्यों ने समर्थन दिया है। निष्कासन के मुद्दे पर पार्टी हाईकमान से बात करेंगे। हमारी लड़ाई भाजपा से नहीं, बल्कि जिला पंचायत अध्यक्ष से है। पार्टी में हमारी निष्ठा बनी हुई है। हम पार्टी नेतृत्व से बात करेंगे। जिला पंचायत के 35 सदस्यों का समर्थन मेरे पास है।
हम संगठन के निर्देशों का पालन कर रहे : साकेंद्र प्रताप सिंह
जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमें भाजपा ने चुनाव लड़ाया था। जो भी संगठन के निर्देश होंगे, उसी अनुसार काम होगा। जो विरोध कर रहे थे, संगठन उन पर विचार करेगा। हम तो नगर पालिका और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं। ताकि पार्टी को मजबूत किया जा सके।

पार्टी का विरोध करना गलत : सुभाष वाल्मीकि
भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने कहा कि यदि कोई कार्यकर्ता पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होता है तो उसकी सूचना पार्टी हाईकमान को दी जाएगी। हम पार्टी हित में ही कार्य कर रहे हैं। जिपं सदस्य आयुष चौहान को पार्टी हाईकमान ने निष्कासित कर दिया है। यदि इसके बाद भी कोई पार्टी का विरोध करता है तो उसकी सूचना भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed