{"_id":"56fd71b84f1c1b8b49f00105","slug":"district-panchayat-meeting-several-resolutions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत की बैठक में कई प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत की बैठक में कई प्रस्ताव पास
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में बात रखते जिला पंचायत सदस्य संजीव राणा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में कई प्रस्तावों को पास कर दिया गया। इसके लिए बजट का भी अनुमोदन कर दिया गया। एमएलसी सुबोध पाराशर ने गांव में 300 मीटर मकान बनाने पर लगने वाले टैक्स का विरोध किया । ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह का टैक्स थोपना सही नहीं है।
बृहस्पतिवार को जिला पंचायत कार्यालय में हुई बैठक में 2015-16 के पुनरीक्षित बजट में आय पक्ष के 50 करेाड़ 44 लाख 3445 व व्यय पक्ष के 33 करोड़ 96 लाख 69037 ़ 2016-17 के सामान्य बजट मूल आय 51 करोड़ चार लाख 69408 ़ व व्यय के 50 करोड़ 34 लाख 62209 का अनुमोदन किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया। मनरेगा के 2016-17 के 55 करोड़ 57 लाख के बजट का भी अनुमोदन हुआ।
बैठक में गांव व ब्लाक से वर्ष 2016-17 के जिला योजना के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई । इसके अलावा कई अन्य विकास कार्यों पर चर्चा हुई बैठक के दौरान एमएलसी सुबोध पाराशर ने गांव में 300 मीटर मकान बनाने पर लगने वाले टैक्स का विरोध किया । कहा कि ग्रामीणों पर इस तरह का टैक्स थोपना ठीक नहीं है। उन्होंने भागूवाला के पास जिला पंचायत की ओर से लगे बैरियर को भी हटाने की मांग की। आरोप लगाया कि इस बैरियर पर वाहनों से अवैध वसूली की जा रही है, जो कि गलत है। बैठक में अन्य सदस्यों ने भी अपनी बात रखी। बैठक में विधायक रुचि वीरा, सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी समेत तमाम अफसर व जिला पंचायत के सदस्यों ने भाग लिया। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष उदयन वीरा और संचालन जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी मुकेश जैन ने किया।