{"_id":"5ff7438f8ebc3e2f25207aba","slug":"district-level-science-exhibition-on-21-22-23-january-bijnor-news-mrt5193911191","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 21, 22, 23 जनवरी को कराई जाएंगी जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 21, 22, 23 जनवरी को कराई जाएंगी जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शन
विज्ञापन
जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 21, 22, 23 जनवरी को
बिजनौर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में माध्यमिक स्तर की जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 21, 22, 23 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इसमें सभी कॉलेजों में अध्ययनरत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं।
प्रधानाचार्या के अनुसार यह प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी। कक्षा 9वीं, 10वीं के जूनियर वर्ग में और 11वीं, 12वीं के छात्र-छात्राओं को सीनियर वर्ग में शामिल किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में एक विद्यालय से अधिक दो ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय से अधिकतम चार छात्र-छात्राएं ही प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके लिए प्रधानाचार्य विद्यालय स्तर पर 11 जनवरी को प्रतियोगिता का आयोजन कर 19 जनवरी तक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को भेज दें। विज्ञान प्रदर्शनी के मुख्य विषय और उप विषय पर्यावरण संबंधी मुद्दे, जलवायु परिवर्तन के कारण एवं परिणाम, मानव कल्याण के लिए जीवन विज्ञान, जैव विविधता: संरक्षण एवं सुगमता, वैकल्पिक ऊर्जा (हरित जैव ऊर्जा) हाइड्रोकार्बन ऊर्जा विकल्प, सूचना, संचार और परिवहन प्रौद्योगिकी, गणित भौतिक विज्ञान और खेल आदि रहेंगे।