फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District in grip of cold wave and fog, shivering

Weather Update Bijnor : शीतलहर और कोहरे की चपेट में जिला, छूट रही कंपकंपी

Wed, 03 Jan 2024 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 03 Jan 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
District in grip of cold wave and fog, shivering
winter in UP - फोटो : Amar Ujala

बिजनौर। पहाड़ की बर्फवारी का जिले के मौसम पर भी सीधा असर पड़ रहा है। शीत लहर चलने से गलन भरी सर्दी लोगों को सता रही है। उधर 7.8 डिग्री न्यूनतम पारे के साथ रात बेहद ठंडी रही। दिन के तापमान में मामूली इजाफा भी सर्दी के असर को कम नहीं कर पाया।

विज्ञापन


मंगलवार को पिछले दिनों की तरह सवेरे ही कोहरा छाया रहा। दोपहर 10:00 बजे तक कोहरा बना हुआ था। जिसने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी। कोहरे के चलते लोगों के कामकाज पर भी असर पड़ा।

विज्ञापन

मंगलवार को दिन का तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर में 11 बजे तक धूप निकल आने की वजह से अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है लेकिन यह मामूली बढ़ोतरी ठंड से निजात नहीं दिला सकी।

दिन भर लोग शीत लहर की वजह से ठंड में कांपते रहे। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शहर से लेकर गांव देहात तक लोग अलाव तापते देखे गए। अलाव के पास बैठकर केवल कुछ ही देर के लिए ठंड दूर हो रही है। अलाव के पास से हटते ही ठंड सताने लगती है।

ठंड का असर बाजारों में भी साफ देखने को मिल रहा है। दोपहर में धूप निकली तो बाजारों में कुछ रौनक लौटी, लेकिन शाम 6:00 बजते ही फिर से कोहरे की धुंध छा गई और बाजारों का सन्नाटा हो गया। रात के तापमान में गिरावट जारी रही। रात का तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री बना हुआ था। मौसम विज्ञानी अभी अगले कई दिनों तक शीत लहर चलने की संभावना जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed