{"_id":"642b222903856821f103f347","slug":"district-hospital-affiliated-to-bijnor-medical-college-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-886-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - मेडिकल कॉलेज में संबद्ध हुआ जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - मेडिकल कॉलेज में संबद्ध हुआ जिला अस्पताल
Tue, 04 Apr 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर मे निर्माणाधीन महात्मा विदुर कॉलेज
- एक अप्रैल से चिकित्सा शिक्षा विभाग में काम कर रहा अस्पताल का स्टाफ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में बन रहे मेडिकल कॉलेज को सत्र 2023-24 से शुरू करने की तैयारी है। एक अप्रैल से जिला संयुक्त अस्पताल को भी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध कर दिया गया है। जिला संयुक्त अस्पताल की चल और अचल संपत्ति मेडिकल कॉलेज की हो गई है। अस्पताल से जुड़े सभी दस्तावेज में धीरे-धीरे बदलाव किए जाएंगे।
मेडिकल कॉलेज के लिए अलग से कोई भवन नहीं बनाया जा रहा है। जिला पुरुष अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के सभी भवनों को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध कर दिया गया है। क्याेंकि अभी मेडिकल कॉलेज को पूरी तरह से स्थापित होने में समय लगेगा। जिसके चलते जिला संयुक्त अस्पताल की चल और अचल संपत्ति को मेडिकल कॉलेज में मर्ज कर लिया गया है। आगामी तीन साल तक जिला अस्पताल का पूरा स्टाफ चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत काम करेगा।
मेडिकल अस्पताल के हिसाब से जिला अस्पताल के विभागों में परिवर्तन किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के मानक के अनुसार इस समय जिला अस्पताल में काम कराया जा रहा है। अभी चिकित्सकों और कर्मचारियों का वेतन निकालने को लेकर अभी उच्च अधिकारियों से वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- वर्जन
जिला संयुक्त अस्पताल को भले ही मेडिकल कॉलेज से संबद्ध किया गया है। मगर ओपीडी का पर्चा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला संयुक्त अस्पताल के नाम से बनाया जाएगा। स्टाफ का वेतन चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग किसी से भी दिया जा सकता है। वेतन निकालने को लेकर अभी कोई दिशा निर्देश नहीं दिया गया है - डॉ. उर्मिला कार्या, प्राचार्या, महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज