{"_id":"58d41ea14f1c1be6211a2257","slug":"district-got-ipsos-machines","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिलीं ईपोस मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिलीं ईपोस मशीनें
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
पूर्ति कार्यालय में ईपोस मशीन से राशन देने की जानकारी देते डीएसओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में उपभोक्ताओं को अब राशन कार्ड के नंबर और अंगूठे के निशान से ही राशन मिलेगा। राशन कार्ड में सम्मिलित कोई भी सदस्य, जिसका आधार नंबर विभाग में जमा होगा, राशन ले सकेगा। इस कवायद के बाद राशन की कालाबाजारी पर पूर्णत: रोक लगने की उम्मीद है। शासन ने जिले को 32ईपोस मशीन भी उपलब्ध करा दी हैं। राशन डीलरों को प्रशिक्षण भी दिया गया है।
सरकारी दुकानों से राशन लेने के लिए उपभोक्ता को अपना
आधार नंबर राशन कार्ड से लिंक कराना होगा। ईपोस मशीन में उपभोक्ताओं के राशन नंबर का डाटा होगा। आधार नंबर लिंक कराने वाले उपभोक्ता ईपोस मशीन में अपने कार्ड का नंबर डालेंगे। इसके बाद उपभोक्ता अपना अंगूठा मशीन पर लगाएंगे। इससे उपभोक्ताओं के परिवार के सदस्यों व उसे मिलने वाले खाद्यान्न की जानकारी मशीन की स्क्रीन पर आ जाएगी। उपभोक्ता को मिलने वाले राशन की मात्रा व कीमत की स्लिप भी निकलेगी। उपभोक्ता स्लिप व सामान लेकर राशन डीलर को भुगतान करेगा।
आधार नंबर होगा जरूरी
ईपोस मशीन आने के साथ ही राशन लेने के लिए आधार नंबर राशन कार्ड से लिंक कराना अनिवार्य हो गया है। अभी 32 ईपोस मशीनें ही मिली हैं। बाकी मशीन अप्रैल में मिलने की उम्मीद की जा रही है। साथ ही राशन की दुकानों को भी कैशलैस करने की व्यवस्था की जा रही है। शासन द्वारा भेजी जा रही ईपोस मशीन से जल्दी ही कैशलैस पेमेंट लिया जाएगा। उपभोक्ताओं के बैंक खाते से ही सीधे भुगतान हो जाएगा। डीएसओ सुनील कुमार ने अपील की है कि सभी कार्ड धारक अपना व परिजनों का आधार नंबर राशन डीलरों को उपलब्ध करा दें।