{"_id":"5d6188928ebc3e93bb4c45e1","slug":"district-got-gift-of-ac-bus-on-krishna-janmashtami-bijnor-news-mrt439791516","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर को जन्माष्टमी पर मिला एसी बस का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर को जन्माष्टमी पर मिला एसी बस का तोहफा
Sun, 25 Aug 2019 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
एसी बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने जिले के लोगों को बिजनौर से लखनऊ के लिए एसी बस का तोहफा दिया है। अफसरों के अनुसार सहारनपुर से लखनऊ जाने वाली वातानुकूलित (एसी) बस का बिजनौर बस स्टैंड पर रोजाना रात्रि आठ बजे आगमन होगा और लगभग 15 मिनट विश्राम करने के बाद बस सवा आठ बजे बिजनौर से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
करीब नौ घंटे का सफर तय करने के बाद लखनऊ पहुंचेगी। बिजनौर से एसी बस का किराया 613 रुपये प्रति यात्री होगा। रविवार की रात आठ बजे से यह बस सेवा शुरू हो जाएगी। बस 52 सीटर है।
विज्ञापन
जिले के लोग पिछले कई वर्षों दिल्ली और लखनऊ के लिए वातानुकूलित बस सेवा संचालन की मांग करते रहे हैं। वर्तमान में जिला मुख्यालय पर स्थित बस स्टैंड के साथ साथ जनपद में किसी भी बस स्टैंड से वातानुकूलित बस सेवा का संचालन नहीं होता है।
विज्ञापन
इससे जिले से बाहर दूर का सफर तय करने में लोगों को काफी परेशानी होती है। कहीं बाहर जाने के लिए जनपद के लोगों को या तो ट्रेन का सहारा लेना पड़ता है या फिर निजी वाहन से ही लंबा सफर तय करने को मजबूर होना पड़ता है, लेकिन रविवार (आज) से जिले के लोगों की यह समस्या दूर हो जाएगी।
आरएम वीके. मौर्य के अनुसार अब जिले के लोगों को प्रदेश की राजधानी से सीधा जोड़ने के लिए वातानुकूलित बस सेवा का लाभ मिलेगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से शासनादेश प्राप्त हो गया है। एआरएम ने बताया कि सहारनपुर से चलकर मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली और इसके बाद सीधे लखनऊ जाकर ही रुका करेगी।