फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District got a new ambulance, patients will get facility

जिले को मिली एक नई एंबुलेंस, मरीजों को मिलेगी सुविधा

Thu, 19 May 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
District got a new ambulance, patients will get facility
बिजनौर जिला अस्पताल में पहुंची नई एंबुलेंस। - फोटो : BIJNOR
जिले को मिली एक नई एंबुलेंस, मरीजों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली 13 एंबुलेंस अपनी निर्धारित ढाई लाख किलोमीटर की सीमा पार कर चुकी हैं। ये एंबुलेंस आए दिन खराब होती रहती हैं। जिसके चलते अब इन एंबुलेंस 108 को बदला जा रहा है। जिले को पुरानी एंबुलेंस की जगह 13 नई एंबुलेंस मिलेंगी।
जिले में इस समय 64 एंबुलेंस चलाई जा रहीं हैं। जिनमें 102 और 108 एंबुलेंस शामिल हैं। जिले में 102 की 31 एंबुलेंस और 108 की 33 एंबुलेंस चल रहीं हैं। इनमें से 13 एंबुलेंस ऐसी हैं जो अपनी निर्धारित ढाई लाख किलोमीटर की सीमा पार कर चुकीं हैं और आए दिन खराब हो रहीं हैं। इनमें से कुछ तो तीन से साढ़े चार लाख किलोमीटर तक चल चुकीं हैं। जिस कारण इन एंबुलेंस के स्थान पर नई एंबुलेंस जिले को मिलेंगीं। फिलहाल अभी 108 पुरानी एंबुलेंस को बदला जा रहा है। जिले को एक नई एंबुलेंस मिल चुकी है। जबकि 12 एंबुलेंस जून तक मिल सकती हैं।
विज्ञापन

बदली जा सकती हैं 102 एंबुलेंस
जिले में 102 एंबुलेंस की संख्या 31 हैं। जिनमें से करीब 9 एंबुलेंस ढाई लाख से ज्यादा चल चुकी हैं। जिला कार्यक्रम प्रबंधक गिरीश पुरोहित ने बताया कि जिले की नौ एंबुलेंस भी सितंबर तक बदली जा सकतीं हैं। उन्होंने बताया कि 13 एंबुलेंस ढाई लाख से ज्यादा चल चुकीं हैं। ये एंबुलेंस आए दिन खराब होती रहतीं हैं। एक एंबुलेंस मिल चुकी हैं, 12 एंबुलेंस भी जल्द ही मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed