फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District Bar Association supports protest against e-registration

Bijnor News: ई-रजिस्ट्रेशन के विरोध को जिला बार एसोसिएशन ने दिया समर्थन

Wed, 24 Jun 2026 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
District Bar Association supports protest against e-registration
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन एवं लाइब्रेरी की ओर से आयोजित बैठक में रेवेन्यू बार एसोसिएशन की ओर से दिए गए प्रस्ताव पर चर्चा की गई। वहीं ई-रजिस्ट्रेशन के विरोध का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


सोमवार को बार हॉल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता बार अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र कुमार और संचालन महासचिव चौधरी मनोज कुमार ने किया। कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए निर्णय लिया कि रेवेन्यू बार एसोसिएशन कलक्ट्रेट के समर्थन में जिला बार एसोसिएशन भी इस लड़ाई में साथ रहेगी। कार्यकारिणी ने कहा कि रेवेन्यू बार के समर्थन में एक सप्ताह तक रजिस्ट्री कार्यालय का बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला बार एसोसिएशन की समस्त कार्यकारिणी बैठक में उपस्थित होकर रेवेन्यू बार एसोसिएशन कलक्ट्रेट के प्रस्ताव का समर्थन करेगी। साथ ही जिला बार एसोसिएशन एवं लाइब्रेरी बिजनौर न्यायिक कार्य से भी विरत रहेगी। बैठक में कोषाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ताओं सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed