फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District Bar Association elections on 25th, nomination on 16th

Bijnor News: जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 25 को, 16 को नामांकन

Sat, 07 Mar 2026 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
District Bar Association elections on 25th, nomination on 16th
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के चुनावी कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है। 16 मार्च को नामांकन किया जाएगा जबकि मतदान 25 मार्च को होना है।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी चरत सिंह की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई है, जिसमें बताया गया कि जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सदस्यता शुल्क 120 रुपये है जबकि नए अधिवक्ताओं के लिए शुल्क 110 रुपये तय किया गया है। शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख नौ मार्च है, मतदाता सूची का प्रकाशन 11 मार्च को किया जाएगा। 12 मार्च को दो बजे तक आपत्ति दाखिल की जा सकती हैं। 13 मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। 16 मार्च को नामांकन होगा, इसी दिन नामांकन पत्रों की बिक्री और जांच के होगी। 18 मार्च को नामांकनन पत्रों की वापसी हो सकेगी। मतदान 25 मार्च को सुबह आठ बजे से मतदान होगा।

न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन की ओर से जजी परिसर में शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। बार अध्यक्ष यशपाल सिंह एडवोकेट और महासचिव विशाल अग्रवाल के संचालन में आयोजित सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता विजय सिंह निवासी झालू वालों के निधन पर गहरा शोक जाहिर किया गया। दो मिनट का मौन रखते हुए उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके साथ ही शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed