{"_id":"6488c484c743b4d4bc095974","slug":"district-at-9th-place-in-the-campaign-against-malnutrition-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-4962-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कुपोषण के खिलाफ अभियान में प्रदेश में 9वें स्थान पर जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कुपोषण के खिलाफ अभियान में प्रदेश में 9वें स्थान पर जिला
Wed, 14 Jun 2023 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-9 हजार गर्भवती और धात्री महिलाओं ने अभी कराया पंजीकरण
-1,17,712 महिलाओं को अभियान में खिलाई जाएगी दवा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। स्वस्थ्य विभाग की ओर से कुपोषण के खिलाफ एक कदम सुपोषण की ओर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में गर्भवती और धात्री महिलाओं को कुपोषण से खुद को दूर रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उन्हें दवाई दी जा रही है। अभियान के शुरुआत में बिजनौर कुपोषण के खिलाफ अभियान में प्रदेश में 9वें स्थान पर है।
एक कदम सुपोषण की ओर अभियान सात जून से चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 1,17,712 महिलाओं को कुपोषण से दूर रखने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें 61942 गर्भवती महिलाएं और 55770 धात्री महिलाएं हैं। लक्ष्य के सापेक्ष बीते दिनों में करीब नौ हजार महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें आयरन, एल्बेंडजोल, कैल्शियम, हीमोग्लोबिन पूरा करने की दवाई दे रही है, जिससे जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें। यह अभियान पूरे जून माह चलेगा। अभियान में आशाएं और अन्य स्वास्थ्य कर्मी काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो जिले में कुपोषण के खिलाफ अभियान जोरों से चल रहा है।
-- --
वर्जन::
गर्भवती और धात्री महिलाओं को कुपोषण से दूर रखने के लिए यह अभियान चल रहा है। जन्म मृत्यु दर को कम करना सरकार का उद्देश्य है, जिस पर काम किया जा रहा है। शरीर में होने वाली पोषक तत्वों की कमी को दूर किया जा रहा है। मोहम्मद शमीम अहमद, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता, बिजनौर