फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District at 23rd place in making Ayushman card

आयुष्मान कार्ड बनाने में 23वें स्थान पर जिला

Mon, 14 Nov 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
District at 23rd place in making Ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनाने में 23वें स्थान पर जिला
विज्ञापन

बिजनौर। आयुष्मान लिस्ट और आधार कार्ड में नाम गलत होने से लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है। कार्ड नहीं बनने से लाभार्थी सीएमओ ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं। यह समस्या 100 लाभार्थियों में से 25 के साथ आ रही है। लिस्ट में नाम होते हुए भी लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है।
आयुष्मान का लाभ 2011 के जनगणना के अनुसार मिल रहा है। जनगणना के आधार पर ही लाभार्थियों की लिस्ट तैयार हुई। इस लिस्ट में लाभार्थी का नाम है, लेकिन आधार कार्ड और लिस्ट के नाम में अंतर होने से आयुष्मान कार्ड निरस्त हो रहा है। लगातार यह समस्या बनी हुई है। जिन लाभार्थियों का लिस्ट और आधार कार्ड में नाम गलत हो रहा है, स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बनेगा। क्योंकि लिस्ट में नाम को ठीक नहीं किया जा सकता है। आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में बिजनौर 23वें स्थान पर है। जबकि लाभ देने के मामले में प्रदेश में बिजनौर का 11वां स्थान है।
विज्ञापन

5,22,921 लोगों के बने आयुष्मान कार्ड
जिले में 13,44,487 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि अभी 5,22,921 लोगों के ही आयुष्मान कार्ड बने हैं। इसके अलावा 59,584 लोगों का आयुष्मान कार्ड से इलाज हुआ है। इस समय जिला अस्पताल, जनसेवा केंद्र और प्रधान सहायक आयुष्मान कार्ड बना रहे हैं। अक्तूबर माह से ही नई पहल शुरू की गई है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 844 प्रधान सहायकों की आईडी बनाई गई है। अब प्रधान सहायक गांव में ही आयुष्मान कार्ड बनाएंगे। मगर अभी तक प्रधान सहायकों ने कुल 600 आयुष्मान कार्ड बनाएं हैं। जबकि 844 प्रधान सहायकों की आईडी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाभार्थियों के नाम लिस्ट और आधार कार्ड में अलग होने से समस्या आ रही है। 25 फीसदी लोगों के इसी वजह से कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रधान सहायकों से भी कहा जा रहा है - डॉ. नताशा सिंह, जिला कार्यक्रम समंवयक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed