फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District Ambassador in Sanitation

स्वच्छता में जिला बना ब्रांड एंबेसडर

Sun, 30 Dec 2018 12:17 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 30 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
District Ambassador in Sanitation
साहनपुर नगर पंचायत की साफ सुधरी एक गली। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  वर्ष 2018 में स्वच्छता अभियान को साकार करने में बिजनौर के नागरिक ब्रांड एंबेसडर बन गए। स्वच्छ भारत मिशन में बिजनौर सूबे में नंबर वन बना। प्रदेश में पहली बार हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले की नगर पंचायत साहनपुर को भी नंबर वन चुना गया। वार्डों में चलाए गए स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा में बिजनौर नगर पालिका सरताज बनी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन चलाया जा रहा है। इस अभियान में जन सहभागिता भी तय की गई है। नागरिकों से पॉलिथीन का प्रयोग न करने, कूड़ा कूड़ेदान में ही डालने जैसे जन जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। सूबे में पहली बार स्वच्छता सर्वेक्षण कराया गया था। इसमें जनता से भी सफाई आदि के बारे में राय ली गई। इस सर्वेक्षण में वर्ष 2018 में जिले की साहनपुर नगर पंचायत सूबे में नंबर वन बनी थी। टॉप 10 नगर पालिकाओं में किरतपुर और अफजलगढ़ ने भी जगह बनाई थी। अफजलगढ़ ने पांचवीं व किरतपुर ने नौवीं रैंक प्राप्त की थी। नॉर्थ जोन हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर के सर्वे में भी साहनपुर को नवीं रैंक मिली थी। इसके बाद वार्डों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में जिले की बिजनौर नगर पालिका के सभी वार्ड सूबे में सबसे ज्यादा साफ पाए गए। सफाई को लेकर सूबे में पहली बार हुए सर्वे में बिजनौर की बादशाहत रही। जिले के नागरिकों ने दिखा दिया कि वे स्वच्छता अभियान में दूसरों के लिए मिसाल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों नगर पालिकाओं के अधिकारियों व चेयरमैन को सम्मानित किया था।
विज्ञापन


गंगा को निर्मल करने की पहल की
गंगा को साफ रखने के लिए भी जिला वासियों ने पहल की है। पहली बार आम नागरिकों ने गंगा तट पर खुद जाकर सफाई अभियान चलाने शुरू किए। नागरिक तट पर सफाई करके कूड़ा दूर ले जाकर डाल रहे हैं। गंगा तट पर पॉलिथीन आदि का प्रयोग बंद कर दिया गया है। गंगा की धारा को फिर से निर्मल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले से शौचालय को मिला इज्जतघर नाम
शौचालय को इज्जतघर नाम बिजनौर से ही मिला था। गांवों में चलाए गए अभियानों में शौचालय को महिलाओं का असली रक्षक बताते हुए इन पर इज्जतघर लिखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शौचालय को इज्जतघर नाम देने पर प्रशंसा की थी।


नागरिकों को जोड़ा स्वच्छता से
स्वच्छता के लिए पूरे जिले में अनेक प्रयोग किए जा रहे हैं। बिजनौर नगर पालिका में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट शुरू कर दिया गया है। नगर पालिकाओं में रात में सफाई अभियान चलाए गए हैं। नागरिकों से ही इन अभियान का शुभारंभ कराकर सफाई अभियान से सीधे जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed