फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District Agricultural Defense Officer inspected the medicine store of the sugar mill.

Bijnor News: जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने चीनी मिल के दवा भंडार की जांच की

Wed, 26 Jun 2024 04:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
District Agricultural Defense Officer inspected the medicine store of the sugar mill.
चांदपुर चीनी मिल से मिले कीटनाशक के नकली होने की शिकायत की गई थी
विज्ञापन

चीनी मिल में किसान ने मिल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए किया हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। गांव दत्तियाना में गन्ने को बीमारी से बचाव के लिए डाले गए कीटनाशक को नकली बताने के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। मंगलवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने चीनी मिल में स्टॉक की जांच की और नमूने लिए। इस दौरान किसानों ने जमकर हंगामा भी किया।
जलीलपुर क्षेत्र के गांव दत्तियाना निवासी किसान सौरभ त्यागी का आरोप है कि उसने 20 मई 2024 को चांदपुर मिल से गन्ना फसल के लिए कीटनाशक लिया था। मिल कर्मचारियों की उपस्थिति में गन्ने में कीटनाशक लगाया गया। दावा किया गया था कि तीन माह तक कोई बीमारी नहीं लगेगी। मगर, एक माह के अंदर ही फसल में रोग लग गया। किसान का आरोप है कि कीटनाशन नकली है। उसने मिल अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने और बर्बाद फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की थी।
विज्ञापन


किसान की शिकायत पर मंगलवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी मनोज रावत ने किसान की फसल का निरीक्षण किया। इसके बाद जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने चांदपुर चीनी मिल पहुंचकर स्टॉक में मौजूद कीटनाशक दवाई के क्यूआर कोड की जांच की। नमूने भी लिए। उनके साथ गन्ना समिति सचिव जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान किसानों ने मिल प्रबंधन पर नकली दवाई देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। दवाई का बिल भी न देने का आरोप लगाया। किसान सौरभ ने कार्रवाई न होने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। मौके पर किसान सौरभ त्यागी, योगेंद्र कुमार उर्फ भोला, नरेश ठाकुर, निखिल त्यागी आदि मौजूद रहे।


चीनी मिल में कीटनाशक की जांच की गई है। दवाई के क्यूआर कोड की भी जांच की गई है। कीटनाशक के नमूने लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - मनोज रावत, जिला कृषि रक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed