{"_id":"63e827213c51d138960994a4","slug":"distribution-to-examination-centers-bijnor-news-c-14-1-114199-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: उत्तर पुस्तिकाओं में हुआ बदलाव, परीक्षा केंद्रों को वितरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: उत्तर पुस्तिकाओं में हुआ बदलाव, परीक्षा केंद्रों को वितरण शुरू
Sun, 12 Feb 2023 05:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:09 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2023 की उत्तर पुस्तिकाओं में बदलाव किया गया है। ऐसा परीक्षा में नकल व कापियों की हेराफेरी रोकने के लिए हुआ है। परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू हो गया है। उत्तर पुस्तिकाओं पर क्रमांक के साथ बार कोड अंकित है। उत्तर पुस्तिका डबल लाक में रखी जाएगी।
हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का रंग अलग अलग है। इतना ही नहीं ''अ'' तथा ''ब'' उत्तर पुस्तिकाओं के रंगों में भी भिन्नता है। शासन की बोर्ड परीक्षा में नकल को लेकर जीरो टालरेंस नीति है। इसलिए 16 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। अभी तक बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका सामान्य होती थी। परीक्षा के दौरान कॉपी का मुख पृष्ठ या कापी बदलने के आरोप लगते रहे हैं।
बोर्ड ने नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं के रूप रंग में बदलाव किया है। साथ ही हर कापी का एक यूनीक आईडी नंबर आवंटित किया है। यूनीक आईडी नंबर सूबे में एक कापी का एक ही होगा। जो किसी दूसरे परीक्षा केंद्र की किसी कापी पर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
हर पेज पर होगा यूनीक आईडी नंबर डीआईओएस कार्यालय के अनुसार बोर्ड परीक्षा में प्रयुक्त होने वाली हर उत्तर पुस्तिका का अलग अलग बार कोड़ है। यूनीक आईडी नंबर उत्तर पुस्तिका के मुख पृष्ठ समेत हर पेज पर होगा। परीक्षा में कापी क्रमांक से वितरित होंगी। हर छात्र को परीक्षा में मिलने वाली कापी का यूनीक आईडी नंबर कक्ष निरीक्षक की डायरी में अंकित करना होगा। विद्यार्थी यूनीक आईडी नंबर लिखने में सतर्कता बरतें। अनुपस्थित छात्र की कापी बोर्ड को वापिस होगी। केंद्र अनुपस्थित कापियों का रिकार्ड रखेगा।
उत्तर पुस्तिकाओं की पहली खेप मिली, कापियों के रंग बदले
जिले को 02.20 लाख की पहली खेप मिल गई है। इनमें 01.20 लाख हाईस्कूल व एक लाख इंटर की कापी हैं। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार हाईस्कूल की 02.61 लाख उत्तर पुस्तिका तथा इंटर की 02.13 लाख उत्तर पुस्तिका आनी है। दोनों की कुल 04.74 लाख उत्तर पुस्तिका मिलेंगी।अभी तक बोर्ड परीक्षा में कापी का कोई रंग नहीं होता है। वर्ष 2023 की परीक्षा में हाईस्कूल व इंटर की कापियों के रंग अलग अलग है। इतना ही नहीं हाईस्कूल व इंटर की अ तथा व उत्तर पुस्तिका का रंग में भी भिन्नता है।