{"_id":"618962df10499778394d4dcb","slug":"dissatisfaction-among-farmers-due-to-non-availability-of-sugarcane-in-slips-dhampur-news-mrt56401960","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना तौल परचियों में गन्ने का भाव न लिखा होने से किसानों में असंतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना तौल परचियों में गन्ने का भाव न लिखा होने से किसानों में असंतोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्चियों में गन्ने का भाव न होने से किसानों में असंतोष
धामपुर। धामपुर और स्योहारा चीनी मिलों द्वारा गन्ना तोल पर्चियों में गन्ने का भाव न छपे होने पर असंतोष जताया है। किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा गन्ने का रेट घोषित किए एक माह से ज्यादा समय बीत गया है। पर चीनी मिलों द्वारा पर्चियों पर रेट नहीं डाला जा रहा है।
स्योहारा क्षेत्र के भाकियू ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत, देवेंद्र कुमार आदि कहना है कि धामपुर और स्योहारा में चीनी मिलों को चालू हुए दस दिन बीत गए हैं। अभी तक वर्तमान पेराई सत्र में चीनी मिलों द्वारा तोल पर्चियों पर गन्ना मूल्य अंकित नहीं किया जा रहा है। तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, कविराज, ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत राणा आदि ने प्रबंधन से जल्द रेट अंकित करने की मांग की है। चेताया है कि उल्लंघन होगा तो आंदोलन होगा। उधर धामपुर चीनी मिल के गन्ना जीएम ओमवीर सिंह का कहना है कि अभी लखनऊ से आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश मिलते ही गन्ने का भाव पर्चियों में छापने का काम शुरू करा दिया जाएगा।
दस दिन में हुई साढ़े आठ लाख क्विंटल गन्ने की पेराई
गन्ना जीएम ओमवीर सिंह ने बताया कि धामपुर चीनी मिल का पेराई सत्र 29 अक्तूबर को चालू हुुआ है। दस दिन के पेराई काल में अब तक धामपुर चीनी मिल करीब साढ़े आठ लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर करीब 70 हजार क्विंटल से ज्यादा चीनी का उत्पादन कर चुकी है। उन्होंने किसानों से ताजा, साफ गन्ने की आपूर्ति करने का सुझाव दिया है।