{"_id":"5dc849e18ebc3e5b167b37c0","slug":"discussion-of-decision-everywhere-police-alert-bijnor-news-mrt4529354198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस रही अलर्ट, सब कुछ रहा सामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस रही अलर्ट, सब कुछ रहा सामान्य
विज्ञापन
हर तरफ फैसले की चर्चा, पुलिस सतर्क
बिजनौर। अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद दूसरे दिन भी जिले भर में सब कुछ सामान्य रहा। लोग प्रतिदिन की तरह अपने कामकाज में व्यस्त रहे। दुकानों व चौराहों पर जरूर अयोध्या मामले को लेकर लोग आपस में बातें करते रहे। दूसरे दिन भी पुलिस अलर्ट रही।
अयोध्या का निर्णय आने के बाद दूसरे दिन भी सुबह से ही पुलिस अलर्ट रही। चौराहों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस तैनात रही। पुलिस की गाड़ी गश्त करती रहीं। पुलिस ने रविवार को भी शहर में गाड़ियों के काफिले के साथ फ्लैग मार्च किया। पूरे शहर में पुलिस की गाड़ी घूमती रहीं। सुबह से ही बाजार खुल गए और बाजार में खरीदारी के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ भी उमड़ी रही। गंगा स्नान मेले में जाने के लिए भी जिले भर के श्रद्धालु सड़कों पर नजर आए। कहीं भी किसी तरह के डर या तनाव का माहौल देखने को नहीं मिला। गंगा स्नान मेले में भी सब कुछ सामान्य रहा। लोग आपस में यही कहते रहे कि सब समझदारी से काम ले रहे हैं। प्रशासन ने भी पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। किसी तरह का माहौल खराब होने की कोई गुंजाइश नहीं है। जिले में रविवार को कुछ जगह शराब की दुकानें बंद रहीं तो कुछ जगह खुली रहीं। कुछ जगह पुलिस ने दुकान खोलने पर सेल्समैन को हिरासत में ले लिया। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक जिले भर में पुलिस अलर्ट है। सब जगह हालात सामान्य हैं। रोज की तरह लोग अपने काम काज में जुटे हैं। मेले में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।