फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Disco film will give recognition to the city

डिस्को फिल्म नगर को दिलाएगी पहचान

Thu, 19 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Disco film will give recognition to the city
नजीबाबाद- वसीम कुरैशी की फिल्म देहाती डिस्को का पोस्टर लांच करते अभिनेता गोविंदा। - फोटो : NAZIBABAD
डिस्को फिल्म नगर को दिलाएगी पहचान
विज्ञापन

नजीबाबाद। कुरैशी प्रोडक्शन की फिल्म देहाती डिस्को 27 मई से बड़े पर्दे पर रिलीज होने से नगर का गौरव बढ़ेगा। निर्माता-निर्देशक नजीबाबाद निवासी वसीम कुरैशी की फिल्म का मुंबई में म्यूजिक और पोस्टर लांच किया गया।
रियलिटी शो और सॉंग एलबम से बॉलीवुड में पांव जमाने वाले वसीम कुरैशी ने बतौर निर्माता-निर्देशक फिल्म देहाती डिस्को से बड़े पर्दे तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की। फिल्म देहाती डिस्को के म्यूजिक को वरुण धवन और पोस्टर को जाने-माने अभिनेता गोविंदा ने मुंबई में लांच किया। लेखक गणेश आचार्य की फिल्म में बतौर कलाकार स्वयं गणेश आचार्य, सक्षम, रवि किशन, रेमो डिसूजा, राजेश शर्मा, मनोज जोशी और साहिल शामिल है। वसीम कुरैशी बताते हैं कि लॉक डाउन चुनौतियों के दौर में देहाती डिस्को की लखनऊ में शूटिंग की गई। देहाती डिस्को कामर्शियल सिनेमा है। भारतीय कला का पुट है, नए कलेवर की डांसिंग फिल्म दर्शकों को गुदगुदाने में पूरी तरह सफल साबित होगी। फिल्म प्रोड्यूसर गितेश चंद्रकर और कमल किशोर मिश्र, गेस्ट एपीरियंस रेमो डिसूजा और कोरियोग्राफर गणेश मास्टर ने देहाती डिस्को फिल्म को गीत- संगीत और प्रस्तुतीकरण के नजरिए से हर आयु वर्ग के दर्शकों के अनुरूप ढाला है।
विज्ञापन

वसीम के अनुसार मुख्य किरदार बाप-बेटे के रूप में भोला और भीमा का है। गणेश आचार्य ने भोला के किरदार से फिल्म देहाती डिस्को को दर्शकों के दिलों की धड़कन बनाया है। नगर के युुवा वसीम कुरैशी की फिल्म देहाती डिस्को रिलीज होने का क्षेत्रवासी इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed