फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Disclosure of robbery from agent of finance company, three arrested

Bijnor News: नजीबाबाद - फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Fri, 25 Aug 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 25 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Disclosure of robbery from agent of finance company, three arrested
नजीबाबाद में पुलिस द्वारा पकड़े गए लूट के आरोपी। (स्रोत-पुलिस)
- 21 अगस्त को नजीबाबाद के गढ़मलपुर नहर क्षेत्र में हुई थी लूटपाट
विज्ञापन

फोटो-24एनजेडबी06आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट से एक लाख रुपये से अधिक लूट के मामले में पुलिस तीन लुटेराें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई नगदी, मोबाइल, तमंचा और लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
तहसील के गढ़मलपुर नहर क्षेत्र में बाइक सवार तीन युवकों ने 21 अगस्त को सुभाषनगर स्थित फ्यूजन फाइनेंस कंपनी के एजेंट मनीष कुमार से एक लाख रुपये से अधिक की नगदी और मोबाइल लूटा था। एसपी नीरज जादौन और एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने घटनास्थल का दौरा कर खुलासा करने के निर्देश दिए थे। सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी राधेश्याम, अपराध निरीक्षक राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

टीम में शामिल एसआई रामवीर शर्मा, मनीष कुमार, सर्वेश खां, स्वाॅट टीम प्रभारी शौकत अली की टीम ने गांव कुंजेटा बढ़ापुर निवासी मोहित, गांव ब्राह्मणवाला नगीना देहात निवासी अभिषेक, गांव पुरनपुर नगीना देहात निवासी ललित उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनाें के पास के लूटी गई एक लाख 960 रुपये की नगदी, मोबाइल, लूट में प्रयुक्त बाइक और तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। लुटेरों ने फाइनेंस कंपनी के एजेंट की रेकी कर लूट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed