फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dirty drain water is being poured directly into the Ganga.

Bijnor News: गंगा में सीधे डाला जा रहा गंदे नालों का पानी

Mon, 17 Aug 2026 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Dirty drain water is being poured directly into the Ganga.
मंडावर/चंदक। गंगा की पवित्रता और स्वच्छता के लिए सरकार लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर रही है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र राजारामपुर एवं सुक्खापुर सहित विभिन्न गांवों में हो रही लापरवाही इन तमाम प्रयासों पर पानी फेर रही है। यहां पक्के नाले बनाकर गांव और आस-पास का गंदा पानी सीधे गंगा नदी में प्रवाहित किया जा रहा है, जिससे गंगा का जल प्रदूषित हो रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार सुक्खापुर गांव और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से निकलने वाला घरेलू गंदा पानी, नालों का पानी और अन्य अपशिष्ट पक्के नालों के माध्यम से बिना किसी ट्रीटमेंट के सीधे गंगा में छोड़ दिया जा रहा है। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि खुद प्रशासन और स्थानीय स्तर पर पक्के नाले बनाकर गंदा पानी गंगा में डाल दिया जा रहा है। इससे गंगा की स्वच्छता अभियान पूरी तरह बेअसर हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना ट्रीटमेंट प्लांट के सीधे नाले गंगा में मिलाने से न सिर्फ जल प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि नदी की जैव विविधता भी प्रभावित होती है। सरकार द्वारा गंगा स्वच्छता पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। नमामि गंगे मिशन के तहत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगाए जा रहे हैं, घाटों की सफाई हो रही है और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद सुक्खापुर व आसपास के गांवों में पक्के नालों के जरिये गंदा पानी गंगा में डालने से गंगा प्रदूषित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed