फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dirt found in inspection of roadways depot

रोडवेज डिपो के निरीक्षण में मिली गंदगी

Thu, 17 Jun 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dirt found in inspection of roadways depot
रोडवेज डिपो के निरीक्षण में मिली गंदगी
विज्ञापन

नजीबाबाद। मुरादाबाद से आए क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल जैन ने रोडवेज परिसर में तत्काल सफाई और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए रोडवेज बसों और परिसर को सैनिटाइज रखने को कहा।
बृहस्पतिवार को नजीबाबाद रोडवेज डिपो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने रोडवेज अधिकारियों को कोरोना संक्रमण काल में रोडवेज परिसर और रोडवेज बसों को सैनिटाइज और साफ-सुथरा रखने को कहा। आरएम ने डिपो की आय बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने वर्कशॉप में खड़ी बसों को समय से दुरुस्त करने और लोड फैक्टर बढ़ाने को भी कहा। आरएम अतुल जैन ने यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने तथा चालकों और परिचालकों को समय से ड्यूटी पर लेने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोरोना काल में रोडवेज की आय प्रभावित
मीडिया से मुलाकात में आरएम ने कोरोना काल में रोडवेज की आय प्रभावित होने से वर्कशॉप में आय के स्रोत घटने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष से परिवहन निगम चुनौतियों के दौर से गुजर रहा है। आर्थिक संकटों के चलते नई रोडवेज बसों की खरीद और आवश्यक सामान समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा, जिससे परिवहन निगम को कंडम बसों को भी यात्री हित में संचालित करना पड़ रहा है। आरएम ने एआरएम प्रभात चौधरी, स्टेशन प्रभारी कृष्ण कुमार यादव, निसार अहमद आदि को भी लोड फैक्टर और किलोमीटर बढ़ाने के आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed