फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Directors elected, election of Chairman to be held today

Bijnor News: चुने गए संचालक, आज होगा सभापति का चुनाव

Thu, 17 Oct 2024 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Directors elected, election of Chairman to be held today
- निर्विरोध चुने गए थे बिजनौर, स्योहारा और नूरपुर गन्ना समिति के सभी संचालक
विज्ञापन

- संचालकों के वोट कब्जाने में जुट गए सभापति पद के दावेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले की गन्ना विकास समितियों के संचालक चुन लिए गए हैं। बिजनौर, स्योहारा और नूरपुर समिति के सभी संचालक निर्विरोध चुने गए थे। अन्य छह समितियों के 20 संचालक पदों का चुनाव बुधवार को पूरा हो गया। इन समितियों के शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। बृहस्पतिवार को सभी समितियों में सभापति का चुनाव होगा।
बुधवार को हुए 20 संचालक पदों के चुनाव के लिए 834 डेलीगेट ने मतदान किया। शाम को परिणाम घोषित कर दिए गए। परिणाम घोषित होते ही सभापति पद के दावेदारों ने संचालकों के वोट कब्जाने शुरू कर दिए। जिले की समितियों में निर्विरोध
विज्ञापन

चुनाव के लिए तिकड़म भिड़ाई जाने लगी। नजीबाबाद समिति में पांच संचालक निर्विरोध चुने गए थे। चंदक से सुधीर कुमार ने ब्रजवीर सिंह को, नजीबाबाद से विपिन कुमार ने दिनेश कुमार को, नांगल से करतार सिंह ने कुलबीर सिंह को, सुमालखेड़ी से अमर सिंह ने रामगोपाल को, हाजीपुरा से ब्रजकुमार ने माथुर सिंह को पराजित किया। स्नेह रोड संचालक पद पर चतुष्कोणीय मुकाबले में हरविंदर सिंह ने मोनिका चौधरी, मोहम्मद अफसार और अमर सिंह को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्दौर गन्ना समिति के चुनाव अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि हल्दौर सर्किल में संचालक पद के लिए कौशल कुमार ने प्रमोद कुमार उर्फ भोले को एक वोट से, धर्मूपोटा सर्किल से चंद्रो देवी पत्नी रुपचंद ने आशा देवी पत्नी सुखपाल सिंह को दो वोट से हराया। गांव खैराबाद में जोगेंद्र सिंह व ब्रजवीर सिंह को बराबर छह-छह वोट मिलें। गोली डालने पर परिणाम ब्रजवीर सिंह के हक में आया।

धामपुर में चकराजमल सर्किल से शेखपुरा पित्था निवासी मास्टर ओमप्रकाश विजयी घोषित हुए। ओमप्रकाश सिंह ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी गांव सरकड़ा चकराजमल निवासी दयाशंकर राणा को 10 वोटों से हराया। धामपुर में कुल 11 संचालक क्षेत्र हैं। इनमें 10 क्षेत्र में निर्विरोध संचालक चुने गए थे।
अफजलगढ़ गन्ना विकास समिति में कासमपुरगढ़ी से मनोज कुमार 23 में से 12 मत लेकर विजयी रहे जबकि जोगेन्द्र सिंह को 11 वोट मिले। भगतावाला में रवैल सिंह को 29 में से 11 वोट लेकर जीत गए जबकि भारत सिंह को 9 वोट मिले। अन्य सभी संचालक निर्विरोध चुने गए थे।


प्रत्याशी ने खुद को भी नहीं दिया अपना वोट
नगीना। नगीना समिति में कालाखेड़ी सर्किल के संचालक पद के चुनाव में एक प्रत्याशी ने खुद को अपना वोट भी नहीं दिया। कमल कुमार को 25, रामपाल को 18 वोट मिले। सूरजभान को कोई मत नहीं मिला। प्रत्याशी के खुद डेलीगेट होने के बावजूद कोई वोट नहीं मिला। समिति की नगीना खास सीट से भाजपा समर्थित कपिल कुमार व करौंदा से समर सिंह, बढ़ापुर सीट पर उदयराज व कालाखेड़ी में कमल कुमार चुनाव जीत गए। बढ़ापुर में भाजपा समर्थित अजय पाल सिंह व कालाखेड़ी सीट पर भाजपा समर्थित रामपाल सैनी को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed