फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Direct competition between SP and BJP in 406 booths

406 बूथों पर रही सपा और भाजपा में सीधी टक्कर

Sun, 13 Mar 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Direct competition between SP and BJP in 406 booths
406 बूथों पर रही सपा और भाजपा में सीधी टक्कर
विज्ञापन

नगीना। नगीना विधानसभा सीट पर भले ही भाजपा प्रत्याशी डॉ. यशवंत सिंह, सपा प्रत्याशी मनोज पारस से 26451 वोटों के भारी अंतर से पराजित हो गए हों, लेकिन पूरे विधानसभा क्षेत्र के 406 बूथों में सपा व भाजपा हर बूथ पर वोट प्राप्त करने के मामले में बराबर नजर आई। जबकि बसपा प्रत्याशी बृजपाल सिंह को छह बूथों पर एक भी मत प्राप्त नहीं हुआ।
पूरे विधानसभा क्षेत्र में अगर प्रत्येक बूथ पर नजर डालें तो नगीना सीट पर रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले सपा के नवनिर्वाचित विधायक मनोज पारस ने एक बूथ पर सर्वाधिक मत प्राप्त करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम बनाया। सपा विधायक मनोज पारस को बूथ नंबर 53 पर सर्वाधिक 677 मत प्राप्त हुए। जबकि इस बूथ पर भाजपा को मात्र 15 तथा बसपा को 9 मत मिले। जबकि एक बूथ पर सर्वाधिक वोट प्राप्त करने के मामले में दूसरे नंबर पर रही भाजपा को बूथ नंबर 299 पर सर्वाधिक 641 मत मिले। जबकि इस बूथ पर सपा को 73 व बसपा को 22 मत प्राप्त हुए। दूसरी तरफ सपा विधायक मनोज पारस को पूरी विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम वोट बूथ नंबर 261 पर मिले, जहां उन्हें सिर्फ 2 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। यहां बसपा प्रत्याशी ने बाजी मारते हुए 390 तथा भाजपा ने 47 वोट प्राप्त किए।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी डॉ. यशवंत सिंह को बूथ नंबर 167 पर सबसे कम मात्र एक वोट ही प्राप्त हुआ। इस बूथ पर सपा प्रत्याशी को 518 व बसपा को मात्र 7 वोट मिले। बसपा प्रत्याशी ब्रजपाल सिंह को बूथ नंबर 24, 57,136, 290 350 व 380 पर कोई वोट प्राप्त नहीं हुआ। जबकि बसपा प्रत्याशी बृजपाल सिंह को पूरी विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक वोट बूथ नंबर 242 पर मिले जहां उन्हें 616 वोट प्राप्त हुए जबकि इस बूथ पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मनोज पारस को 136 व भाजपा प्रत्याशी डॉ. यशवंत सिंह को मात्र 45 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed