कृष्णा कॉलेज में दीक्षा मिस एवं पार्थ मिस्टर फेयरवेल चुने गए
बिजनौर। कृष्णा कॉलेज में बीएससी एवं एमएससी के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। एमएससी (केमिस्ट्री) की छात्रा दीक्षा चौधरी को मिस फेयरवेल एवं एमएससी (केमिस्ट्री) के छात्र पार्थ को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। बीएससी ऑनर्स तृतीय वर्ष की छात्रा इनशा को मिस फेयरवेल व बीएससी ऑनर्स तृतीय वर्ष के छात्र गर्वित को मिस्टर फेयरवेल चुना गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ ललिता एवं रिया चौधरी ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से किया। एमएससी की छात्रा शाहीना, सविता, बबीता, हिबा, अनिता ने नृत्य, नितिशा, प्रियांशी, नंदिनी, अंशिका ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, जिला संयोजक आईटी सेल भाजपा विपुल शर्मा, महाविद्यालय संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, महाविद्यालय प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक पवन कुमार एवं प्राचार्य डॉ. परवेज अहमद खां, प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा, प्राचार्य डॉ. प्रसन्ना कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम का संचालन एमएससी की छात्रा ऐश्वर्य, सबा ने किया। कार्यक्रम में साइंस के विभिन्न विभागाध्यक्षों व प्रवक्ता डॉ. पूनम गुप्ता, डॉ. पायल राठी, डॉ. शोमा सिंह, शुभम कौशिक, सुनील कुमार, श्वेता टोंक, हिमाशी, विभोर आदि आदि मौजूद रहे।