फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DIG arrived to take stock of the preparations for the elections

चुनावी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीआईजी

Thu, 10 Feb 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
DIG arrived to take stock of the preparations for the elections
बिजनौर के कृष्णा कॉलेज में पुलिस बल ठहराने की व्यवस्था का जायजा लेते डीआईजी शलभ माथुर। - फोटो : BIJNOR
चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीआईजी
विज्ञापन

बिजनौर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीआईजी बुधवार को बिजनौर पहुंचे। उन्होंने पैरामिलिट्री फोर्स के ठहराने के लिए सूचीबद्ध किए गए स्कूलों का निरीक्षण किया।
बुधवार को डीआईजी शलभ माथुर बिजनौर पहुंचे। यहां उन्होंने अतिरिक्त पुलिस बल को ठहराने के लिए कृष्णा कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कमरों से लेकर, बिजली, पानी और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम भी मौजूद रहे। वहीं, चांदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक ने भी पुलिस बल के ठहरने वाले स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीमा पर की गई चेकिंग
विधानसभा के मतदान की तारीख नजदीक आते ही उत्तराखंड सीमा, जिले की सीमा और थानों की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस नाकेबंदी कर चेकिंग कर रही है। खासकर कार और छोटी गाड़ियों को रोकने के बाद तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed