{"_id":"6213e25ce911c701964d47b8","slug":"difficulty-in-movement-due-to-piles-of-garbage-on-the-road-nazibabad-news-mrt5778387146","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागूवाला-नांगल संपर्क मार्ग पर जगह-जगह लगे हैं कूंडे के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागूवाला-नांगल संपर्क मार्ग पर जगह-जगह लगे हैं कूंडे के ढेर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्ग पर कूड़े के ढेर से आवाजाही में परेशानी
भागूवाला। भागूवाला-नांगल संपर्क मार्ग पर कूड़े के ढेर ग्रामीणों की परेशानी का सबब बने हैं। मार्ग पर दूषित वातावरण और दुर्गंध से राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने मार्ग से कूड़े के ढेर को हटवाने की मांग की है।
भागूवाला-नांगल संपर्क मार्ग क्षेत्र के आधा दर्जन गांव श्यामीवाला, काशीरामपुर, कोटसराय, आलमसराय, दहीरपुर, जालपुर को जोड़ता है। भागूवाला निवासी फैयाज अहमद, तसलीम, मनोज अनुज, अमित मुस्तकीम का कहना है कि इस संपर्क मार्ग से अधिक संख्या में ग्रामीणों का आवागमन होता है। महाशिवरात्रि पर भागूवाला-नांगल संपर्क मार्ग से बड़ी संख्या में कावड़िये गुजरते हैं। कुछ ग्रामीण मार्ग के दोनों ओर कूड़े के ढेर लगा रहे हैं। मार्ग पर फैली गंदगी और दुर्गंध से कांवड़ियों को कांवड़ यात्रा में भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से भागूवाला-नांगल संपर्क मार्ग से कूड़ा हटवाने और मार्ग की सफाई कराने की मांग की है।