फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Did not take the chairs were a gift

गिफ्ट नहीं मिला तो कुर्सियां उठा ले गईं

Sun, 23 Oct 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Did not take the chairs were a gift
फ्रेंड्स सोसाइटी के कार्यक्रम में गिफ्ट न मिलने पर कार्यक्रम बंद होने के बाद कुर्सिया लेकर जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के चांदपुर में फ्रेंडस सोसाइटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गिफ्ट नहीं मिलने से खफा महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाएं कार्यक्रम से कुर्सियां, वाटर जग और अन्य सामान उठाकर ले गईं। एसडीएम और पुलिस प्रशासन ने बगैर अनुमति के हो रहे कार्यक्रम को रुकवा दिया। पुलिस ने
विज्ञापन

संस्था  के संस्थापक और अध्यक्ष सहित करीब 24 लोगों के  खिलाफ धोखाधड़ी और राष्ट्रध्वज के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।   

फ्रेंडस सोसाइटी की ओर से हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर के कृषि मैदान में रविवार को कार्यक्रम   का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की हजारों की संख्या में महिलाएं पहुंची। भीड़ के चलते  रोड पर जाम के हालात  बने रहे। गश्त के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम देखकर  मामले की जानकारी ली।आयोजकों से कार्यक्रम की अनुमति लेने के बारे में मालूम किया। इस पर पुलिस को आयोजक अनुमति पत्र नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस ने कार्यक्रम को रुकवा दिया। सूचना मिलने पर  मौके पर पहुंचे एसडीएम  आजाद भगत सिंह, सीओ   बांके लाल आर्य तथा कोतवाली निरीक्षक फतेह सिंह ने महिलाओं  से अपने घर जाने की अपील  की। महिलाओं ने पुलिस प्रशासन  से कहा कि आयोजकों ने बड़ा  गिफ्ट का प्रलोभन देकर उन्हें बुलाया है। कार्यक्रम में गिफ्ट            नहीं मिलने से खफा महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाएं कार्यक्रम  परिसर से वाटर जग,  कुर्सियां आदि सामान अपने साथ उठा ले गईं। एसएसआई अशोक कुमार ने संस्था के संस्थापक मोहम्मद अरशद, अध्यक्ष मोहम्मद यूनुस सहित करीब 24 कार्यकर्ताओं   के खिलाफ धोखाधड़ी और राष्ट्रध्वज के अपमान में रिपोर्ट    दर्ज कराई  है। पुलिस ने मौके से राष्ट्रध्वज,  एक जिप्सी तथा महिलाओं को दिए गए कार्ड बरामद किए हैं। राष्ट्रध्वज भी कार्यक्रम में बिना अनुमति के लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed