फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DHS refuses to pay bills

बिल भरने को राजी नहीं सरकारी विभाग

Sat, 04 Mar 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 04 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में रौशन करने वाले विद्युत निगम का बिल चुकाने के लिए सरकारी विभाग राजी नहीं हैं। निगम का करीब पौने चौदह करोड़ रुपया जिले के सरकारी महकमों पर बकाया है। जिले में बकाया वसूली अभियान की धीमी गति ने अधिकारियों की परेशानी बढ़ा दी है। निगम ने वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए जनसुविधा केंद्रों में भी बिल जमा करने की सुविधा उपभोक्ताओं को दे दी है।
विज्ञापन

एसई रणजीत सिंह यादव के अनुसार, वित्त वर्ष की समाप्ति में 26 दिन बचे हैं, परंतु निगम के बकाया वसूली अभियान में तेजी नहीं आ रही है। पिछले वित्त वर्ष में मार्च माह में करीब 95 करोड़ की वसूली हुई थी। इस बार इस आंकड़े को भी छू पाना मुश्किल लग रहा है। जिले  के सरकारी महकमे बकाएदारी में आगे हैं।  35 सरकारी महकमों पर 13 करोड़ 77 लाख 89  हजार बकाया हैं।
विज्ञापन

जनवरी माह तक का सबसे अधिक सात करोड़ 66 लाख 88 हजार रुपये बेसिक शिक्षा विभाग पर बकाया है। एक करोड़ 88 लाख बकाया पुलिस महकमे पर है। इसके बाद चिकित्सा विभाग पर एक करोड़ 81 लाख की देनदारी है। बड़े बकाएदारों में कृषि विभाग पर 18 लाख 75 हजार, नगरपालिका कार्यालयों पर 11 लाख 95 हजार, न्याय विभाग  पर 20 लाख 87 हजार,  जिला प्रशासन पर 32 लाख 11 हजार, सिंचाई विभाग पर 25 लाख 72 हजार, कृषि विभाग पर 18 लाख 75 हजार व सहकारिता विभाग पर आठ लाख 86  हजार रुपये बकाया हैं। निगम ने जिले के 536 जनसुबिधा केंद्रों पर भी बिजली के बिल जमा करने की सुविधा प्रदान कर दी है। घर-घर जाकर बिजली के बिल बनाए जा रहे 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed