{"_id":"5dd57dd08ebc3e54881365f2","slug":"dheeraj-and-gulafsa-win-100-mtr-race-bijnor-news-mrt4546389157","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा दौड़ में धीरज व गुलफ्शा रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा दौड़ में धीरज व गुलफ्शा रहे अव्वल
विज्ञापन
बिजनौर में नेहरू स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग की क्रीडा प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सांस्कृति?
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्राटा दौड़ में धीरज व गुलफ्शा रहे अव्वल
बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने बेसिक शिक्षा विभाग की खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि खेलों से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। उन्होंने छात्र छात्राओं को पूरे मनोयोग के साथ खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। डीएम ने खेल ध्वज फहराया, मार्च पास्ट की सलामी भी ली। बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 50 मीटर की फर्राटा दौड़ में धीरज तथा 100 मीटर की दौड़ में गुलफ्शा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बुधवार को नेहरू स्टेडियम में 36 वीं खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन कर डीएम ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी आवश्यक है। उन्होंने सर्वांगीण विकास के लिए खेलों को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील और निष्ठावान शिक्षक ही अपने विद्यार्थियों में छुपी हुई प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें परवान चढ़ा सकता है। शिक्षक की प्रेरणा से उत्साहित होकर छात्र छात्राओं में अपनी प्रतिभाओं को निखारने का जज्बा पैदा होता है। बीएसए महेश चंद्र ने विगत वर्ष की खेल आख्या रखी। उन्होंने बच्चों से शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम मंडल व प्रदेश में रोशन करने पर जोर दिया।
इस दौरान प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में धीरज, सुरेंद्र व रजवान, 100 मीटर दौड में रोहित, समर अली व धीरज, 200 मीटर दौड़ में रोहित कुमार, पुनीत कुमार व संजय, लंबी कूद में रोहित, विकास व संजीव क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर स्तर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गुलफ्शा, शहरीन व आंचल, 200 मीटर में आंचल, महरूबी व शहरीन, 400 मीटर में स्नेहता, अंसरा व शिक्षा, लंबी कूद में गुलफ्शा, रुपाली व आंचल, गोला फेंक में नगमा, मुस्कान व रूसी, चक्का फेंक में स्वाति, मुस्कान व जलीलपुर की मुस्कान ने क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला कोषाधिकारी सूरज कुमार, सीएमओ विजय कुमार यादव, बीईओ शिव कुमार, अजय कुमार, देशराज वत्स, व्यायाम शिक्षक ज्ञान सिंह, रोशन लाल, अमित चौधरी, अरविंद कुमार, संदीप चौधरी, कुनिका खत्री, तरनजीत कौर, संतोष यादव, अमित पाठक, अनुराग नाथ, मोहम्मद वाइज, जयदीप मलिक, यतीश कुमार आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की बालिकाओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।