फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dharmendra Singh is set to become the chairman of the Khushhalpur Matheri committee

Bijnor News: खुशहालपुर मठेरी समिति से धर्मेंद्र सिंह का सभापति बनना तय

Thu, 16 Mar 2023 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 16 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra Singh is set to become the chairman of the Khushhalpur Matheri committee
- समिति में सभी संचालक चुने गए निर्विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। किसान सेवा सहकारी समिति खुशहालपुर मठेरी में निर्विरोध चुने गए सभी संचालकों ने चेयरमैन पद के दावेदार चौधरी धर्मेंद्र सिंह को अपना समर्थन दे दिया है। जिसके बाद धर्मेंद्र सिंह का सभापति बनना तय हो गया है।
बृहस्पतिवार को नाम वापसी के बाद सात संचालक निर्विरोध निर्वाचित हो गए। जबकि दो संचालक पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। निर्विरोध संचालक चुने गए चौधरी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सभी संचालकों ने चेयरमैन पद पर उन्हें समर्थन दे दिया है।
विज्ञापन


20 उम्मीदवारों ने नाम वापस किए
अफजलगढ़/नींदड़ू। कादराबाद समिति में पांच, शेरगढ़ समिति में तीन तथा कासमपुरगढ़ी समिति में 12 सहित कुल 20 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए हैं।बृहस्पतिवार को तीनों समितियों की नामांकन पत्रों की जांच के बाद नामवापसी व चुनाव चिह्न आवंटित करने का कार्य पूरा कर लिया गया है।कादराबाद समिति के एमडी लवेश कुमार ने बताया कि नौ वार्डों के लिए 20 नामांकन पत्र जमा करने के बाद जांच में सही पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति कासमपुरगढ़ी के एमडी शिवबहादुर सिंह ने बताया कि 12 लोगों ने नाम वापसी की है। वहीं, नींदडू साधन सहकारी समिति में दो संचालकों के निर्विरोध चुने जाने तथा एक वार्ड रिक्त रहने के बाद छह संचालकों के चयन के लिए चार वार्डों में सीधा और दो वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला होगा।

हल्दौर समिति में 12 ने नामांकन पत्र वापस लिए
हल्दौर/कोतवाली देहात। हल्दौर किसान सेवा सहकारी समिति में बृहस्पतिवार को 29 में से 12 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए। निर्वाचन अधिकारी अंकित वशिष्ठ ने बताया कि नगर के शिव मंदिर धर्मशाला में पांच संचालक पद के चुनाव के लिए पांच बूथ बनाएं गए हैं। चुनाव सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक होगा। किसान सेवा सहकारी समिति कोतवाली देहात में संचालक पद के लिए 6 वार्डों से निर्विरोध संचालक चुने गए हैं। तीन वार्डों में चुनाव होगा। समिति महेश्वरी जट में चार वार्ड से निर्विरोध संचालक चुने गए, जबकि पांच वार्डों में चुनाव होगा। समिति शादीपुर में तीन वार्डों से निर्विरोध संचालक चुने गए, जबकि छह वार्डों में चुनाव होगा। बरूकी में छह निर्विरोध संचालक चुने गए जबकि तीन वार्डों में चुनाव होगा। अकबराबाद समिति में दो संचालक निर्विरोध चुने गए हैं।


चंदक में सात, गजरौला में तीन सीटों पर होगा चुनाव
चंदक/गलरौला शिव। रेलवे स्टेशन किसान सेवा सहकारी समिति की 9 सीटों पर कुल 31 नामांकन हुए थे। अब नाम वापसी के बाद खुद्दाहेड़ी और बुडगरा सीट पर निर्विरोध संचालक चुने गए। बाकी सात सीटों पर चुनाव होगा। गजरौला अचपल किसान सेवा सहकारी समिति के नौ वार्डों में पहले ही पांच संचालक निर्विरोध चुने गए थे। अब एक और नाम वापसी के बाद सिर्फ तीन सीटों पर ही चुनाव होगा। उमरपुर जमालपुर समिति के नौ वार्डों पर सभी संचालक निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed