फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dhampur: uproar of council members in board meeting

बोर्ड बैठक में पालिका सदस्यों का हंगामा

Thu, 25 Jun 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dhampur: uproar of council members in board meeting
धामपुर में संपन्न पालिका बोर्ड की बैठक में अधिकारियों की मनमानी पर हंगामा करते सदस्य। - फोटो : DHAMPUR
बोर्ड बैठक में पालिका सदस्यों का हंगामा
विज्ञापन

धामपुर। पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में वार्षिक बजट सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास हुए। बैठक में अधिकांश सदस्यों ने पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों पर उनकी न सुनने को लेकर हंगामा कर दिया। जन्म मृत्यु पंजीकरण बाबू को हटाने का प्रस्ताव पास हुआ। सफाई निरीक्षक पर अभद्रता का आरोप लगाया।
बुधवार को पालिका परिसर में पालिका बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सदस्यों ने वार्षिक बजट को ध्वनिमत से पास किया। कोविड महामारी के लिए खर्च हुए भुगतान का भी प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में पालिका सदस्यों ने अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि पालिका के अधिकारियों की मनमानी से लोगों का काम नहीं हो पा रहे हैं। पालिका के सफाई निरीक्षक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सदस्यों ने निरीक्षक को बोर्ड के समक्ष तलब किया और सुधार की हिदायत दी। सदस्यों ने कहा कि जब पुस्तकालय बंद है तो वहां पर तैनात कर्मचारी नितिन कुमार से जन्म मृत्यु पंजीकरण कार्यालय में डेस्क कार्य लिया जा रहा है, तो पुस्तकालय बाबू को वेतन क्यों आहरित किया जा रहा है। 25 जून से लिपिक नितिन कुमार को पंजीकरण कार्यालय से हटाकर पुस्तकालय में भेजा जाए। उसके स्थान पर किसी और बाबू की तैनाती की जानी चाहिए। चार सफाई नायकों में से रिक्त चले आ रहे दो नायकों की नियमानुसार जल्द तैनाती कराने की मांग की।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि ठेके पर काम करने वाले सफाई कर्मियों से स्थायी कर्मियों की तुलना में अधिक काम लिया जा रहा है, जबकि उनका वेतन भी कम है। निरीक्षक ने माह में उनका चार दिन का वेतन और काट दिया। मांग करने पर उनकी पीएफ का पैसा भी नहीं दिया जा रहा है। पालिका के आवासों में लोग लंबे समय से रहते आ रहे हैं। उनके घरों में चल रही बिजली के बिलों का भुगतान पालिका की ओर से किया जा रहा है। पालिका के ईओ मनोज कुमार रस्तोगी ने सभी के अलग अलग मीटर लगाने के आदेश दिए। वाल्मीकि बस्ती पहाड़ी दरवाजा में खराब पड़े बिजली के कुएं के कारण पेयजल संकट गहराया हुआ है। समस्या का निदान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामित सदस्य प्रमोद कुमार अग्रवाल ने सुबह 10 बजे से शाम के छह बजे तक नगर में ई रिक्शाओं के संचालन पर रोक लगाने का मामला उठाया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने बताया कि एमएलसी अशोक कटारिया ने पुस्तकालय को अत्याधुनिक तरीके से बनाने को उसका टेंडर करा दिया है। पालिकाध्यक्ष ने सदस्यों की सभी समस्याओं का निदान का भरोसा दिया। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने की। संचालन ईओ मनोज कुमार रस्तौगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed